Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, धरमजयगढ़ नहीं पहुंचेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

चार्टर प्लेन को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति, पटना लौटे राष्ट्रीय अध्यक्ष; CM विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में होंगे शामिल,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। उन्हें धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस 2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। चार्टर प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर वह पटना लौट गए।
नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, धरमजयगढ़ नहीं पहुंचेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 कार्यक्रम से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा निरस्त हो गया है। खराब मौसम के कारण उनके चार्टर विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके चलते वह धरमजयगढ़ पहुंचने के बजाय सीधे पटना के लिए रवाना हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

खराब मौसम के कारण रद्द हुआ दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। इसके लिए उनके छत्तीसगढ़ आगमन का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन मौसम की खराब स्थिति के कारण उनका चार्टर प्लेन लैंड नहीं कर सका। इसके बाद उनका दौरा रद्द कर दिया गया।

संबंधित खबर: बिरसा मुंडा जयंती पर 8 दिन का महाआयोजन, धरमजयगढ़ पहुंचेंगे नितिन नबीन और स्मृति ईरानी

धरमजयगढ़ में कार्यक्रम की भव्य तैयारी

नितिन नवीन के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए मंच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरा रद्द होने के बावजूद कार्यक्रम निर्धारित आयोजन के अनुसार जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत दिग्गज नेता पहुंचे

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुके हैं। वहीं भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

संबंधित खबर: नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा 15 नवंबर को, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नहीं पहुंचने से बदला कार्यक्रम का समीकरण

जनजातीय गौरव दिवस के इस आयोजन को लेकर भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारियां की थीं। नितिन नवीन की मौजूदगी को कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा था। हालांकि, खराब मौसम के चलते उनका दौरा रद्द होने से पार्टी कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है। अब कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी अहम रहेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts