Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर:ट्यूशन जा रहे छात्र को पानी टैंकर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस कर रही जांच

राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ट्यूशन जा रहे 15 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ट्यूशन जा रहे छात्र को पानी टैंकर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस कर रही जांच

रायपुर। सड्डू इलाके में ट्यूशन जा रहे छात्र महावीर शर्मा को पानी टैंकर ने कुचल दिया। हादसे के बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

ट्यूशन जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

छात्र बैग टांगकर पैदल ट्यूशन के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पानी टैंकर वहां से गुजरा और छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा सड्डू के शासकीय स्कूल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर का पहिया चढ़ने के बाद भी बच्चा कुछ पल के लिए खड़ा हुआ, लेकिन फिर सड़क पर गिर पड़ा। घटना ने आसपास मौजूद लोगों ने सूचना दी। 

ये भी पढ़ें: Kakoli Ghosh Resigns : TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसद काकोली घोष ने संगठन के सभी पदों से दिया इस्तीफा

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

हादसे का सीसीटीवी सामने आने के चालक की लापरवाही साफ दिखाई दी। वीडियो में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आया है। पुलिस को शक है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया होगा। हादसे के तुरंत बाद वही बाइक सवार सबसे पहले मौके पर पहुंचा था। अब पुलिस फुटेज के आधार पर हर पहलू की जांच कर रही है।

छात्र ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को पास के इत्सा अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण महावीर की जान नहीं बच सकी। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता गहरे सदमे में हैं। 

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते मौसम करेगा परेशान ! कहीं आंधी-तूफान तो कई जगह भीषण गर्मी, ट्रिप प्लान करने से पहले पढ़लें IMD का अलर्ट

फरार टैंकर चालक की तलाश जारी

घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है। विधानसभा थाना पुलिस इलाके के अन्य CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 

महावीर शर्मा सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के LIG सेक्टर-1 का रहने वाला था। उसकी अचानक मौत से इलाके के लोग स्तब्ध हैं। पड़ोसियों और परिचितों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग अब इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts