रायपुर:ट्यूशन जा रहे छात्र को पानी टैंकर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस कर रही जांच
रायपुर के सड्डू इलाके में ट्यूशन जा रहे 15 वर्षीय छात्र महावीर शर्मा को तेज रफ्तार पानी टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
Rohit Sharma
27 May 2026



























