Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News :रायपुर में सौतेले पिता ने ढाई साल के मासूम को 10 दिन तक पीट-पीटकर मार डाला

रायपुर के कबीरनगर क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने ढाई साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला। अंदरूनी शरीर में चोट आने पर उसने झूठ बोलकर अस्पताल में भर्ती कराया था।
रायपुर में सौतेले पिता ने ढाई साल के मासूम को 10 दिन तक पीट-पीटकर मार डाला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। राजधानी के कबीरनगर इलाके में सौतेले पिता ने ढाई साल के मासूम को 10 दिन तक पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मार नहीं सह पाने वाले मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आई थीं। आसपास के पड़ोसी हैरान इस बात पर हैं कि मासूम से मारपीट का उसकी मां ने भी विरोध नहीं किया। इसके चलते पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर माता-पिता  दोनों को हिरासत में लिया है।

    पिटाई से मासूम का चेहरा सूजा

    पुलिस के से मिली जानाकरी के अनुसार हीरापुर सतनामीपारा निवासी रेशमी (24) ने अपने पहले पति को छोड़कर मोहन नगर दुर्ग निवासी आकिब खान (24) से दूसरी शादी की। पहले पति की ओर से रेशमी का 2 साल 7 माह का बेटा प्रशांत सेन था। कुछ माह से दोनों हीरापुर में किराए पर रह रहे हैं। करीब 10 दिन पहले से आकिब मासूम प्रशांत को बेरहमी से पीट रहा था। तीन दिन पहले मासूम का चेहरा सूजा हुआ और आंख लाल देख पड़ोसियों ने उसकी मां से भी पूछताछ कर आपत्ति जताई थी।

    डॉक्टरों से कहा बिस्तर से गिर गया 

    पुलिस के मुताबिक सौतेला पिता आकिब मासूम प्रशांत को पसंद नहीं करता था। इसलिए वह उसे बुरी तरह पीटता था। मंगलवार को भी पिटाई से उसके मुंह और अन्य जगहों पर चोटें आईं, इससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद आकिब और रेशमी उसे एम्स ले गए। डॉक्टरों के पूछने पर उन्होंने बताया कि बच्चा बेड से गिर गया है। इलाज के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। शव का पीएम से खुलासा हुआ कि मासूम के पेट में गंभीर चोट से फेफड़े फट गए थे।

    शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में अननेचुरल डेथ

    कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि 18 नवंबर को एक मर्ग पंचनामा की सूचना मिलने पर एम्स अस्पताल पुलिस की टीम पहुंची। जहां एक बच्चा प्रशांत सेन जिसकी उम्र 2 साल 7 माह थी उसका पीएम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में अननेचुरल डेथ बताया गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts