PlayBreaking News

Durg Bhilai News:BSP लोहा चोरी कांड: कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17वीं आरोपी के गिरफ्तारी से खुला संगठित नेटवर्क

भिलाई स्टील प्लांट में करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जांच में कई और बड़े नाम आने के संकेत।भिलाई स्टील प्लांट के बहुचर्चित स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने वैशाली नगर निवासी कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर उसकी भूमिका सामने आने के बाद शनिवार को कार्रवाई की गई।
Follow on Google News
BSP लोहा चोरी कांड: कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17वीं आरोपी के गिरफ्तारी से खुला संगठित नेटवर्क

दुर्ग भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के लोहा चोरी कांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 17 हो गई है। पुलिस का दावा है कि यह सिर्फ चोरी का मामला नहीं, बल्कि प्लांट के भीतर और बाहर सक्रिय एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा है, जिसकी जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

BSP लोहा चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी

भिलाई स्टील प्लांट के बहुचर्चित स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने वैशाली नगर निवासी कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर उसकी भूमिका सामने आने के बाद शनिवार को कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार उसकी गाड़ियां लंबे समय से प्लांट के भीतर संचालित हो रही थीं और चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहनों से उसका सीधा संबंध मिला है।

17 आरोपियों तक पहुंची गिरफ्तारी

भास्कर मुदलियार की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 17 हो गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और आगे भी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।

प्लांट के भीतर से मिल रही थी मदद

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार जांच में पहले ही यह सामने आ चुका है कि बीएसपी के तत्कालीन जनरल मैनेजर हिमांशु भूषण मलिक और असिस्टेंट जनरल मैनेजर मनोज कुमार देवांगन गिरोह के संपर्क में थे। आरोप है कि प्लांट के भीतर से सहयोग मिलने के कारण स्क्रैप चोरी का यह खेल लंबे समय तक चलता रहा।

फ्लू डस्ट में मिलाया जाता था आयरन स्क्रैप

पुलिस जांच के अनुसार गिरोह फ्लू डस्ट में आयरन स्क्रैप मिलाकर उसे प्लांट से बाहर भेजता था। इसके बाद यह सामग्री अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स में जमा कराई जाती थी, जहां से आगे इसका कारोबार किया जाता था।

/img/129/1785602840645

3.22 करोड़ का सामान हुआ था जब्त

6 मई 2026 को भिलाई-3 पुलिस ने अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स और हथखोज में छापेमारी कर लगभग 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान कई ट्रक, हाईवा, जेसीबी, हाईड्रा सहित करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई थी। यह कार्रवाई इस पूरे मामले की सबसे बड़ी शुरुआती कार्रवाई मानी गई थी।

जांच अभी जारी, बढ़ सकती हैं गिरफ्तारियां

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि जांच लगातार जारी है। पुलिस संगठित नेटवर्क के हर पहलू की पड़ताल कर रही है और आने वाले दिनों में कई अन्य बड़े नाम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts