🌤️
--Bhopal, India

CG NEWS:मशीन बेचने, कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल खरीदने का वादा कर लोगों से वसूले लाखों रुपये, पुलिस जांच में 25 से 30 लोगों से ठगी का खुलासा।

रायपुर में दोना-पत्तल उद्योग लगाने के नाम पर सोशल मीडिया से लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी शैलेन्द्र कुमार रजक गिरफ्तार। पुलिस जांच में 25 से 30 लोगों से धोखाधड़ी का खुलासा। रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए उद्योग लगाने का सपना दिखाकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी शैलेन्द्र कुमार रजक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Follow on Google News
मशीन बेचने, कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल खरीदने का वादा कर लोगों से वसूले लाखों रुपये, पुलिस जांच में 25 से 30 लोगों से ठगी का खुलासा।

RAIPUR NEWS। रायपुर में दोना-पत्तल उद्योग शुरू कराने के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कंपनी संचालक बताकर मशीन, कच्चा माल और तैयार माल खरीदने का भरोसा देता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के 25 से 30 लोगों को इसी तरह अपना शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: NMC का बड़ा फैसला: SIMS बिलासपुर की 150 MBBS सीटों को फिर मिली मान्यता, 2026-27 एडमिशन का रास्ता साफ

सोशल मीडिया पर बिछाया ठगी का जाल

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए उद्योग लगाने का सपना दिखाकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी शैलेन्द्र कुमार रजक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोना-पत्तल उद्योग से जुड़े आकर्षक विज्ञापन जारी कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बस्तर पुलिस कार्यालय में 3.54 करोड़ का वेतन घोटाला: वेतन शाखा के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, ऑडिट में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

उद्योग लगाने का सपना, मुनाफे का लालच

पीड़ित चंद्रहास वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दोना-पत्तल निर्माण उद्योग का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को कंपनी संचालक बताते हुए मशीन उपलब्ध कराने, कच्चा माल देने और तैयार माल खरीदने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में करीब 2.95 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में पेयजल परियोजनाओं पर नया नियम लागू: विभागीय मंजूरी के बिना नहीं बनेगी DPR, सभी नगरीय निकायों को निर्देश

रुपये लेने के बाद करता रहा टालमटोल

रकम मिलने के बाद आरोपी लगातार मशीन और कच्चा माल देने के नाम पर बहाने बनाता रहा। कई महीनों तक इंतजार करने के बावजूद न मशीन मिली और न ही कोई व्यवसाय शुरू हो सका। इसके बाद पीड़ित ने डीडी नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में खुला बड़ा नेटवर्क

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के 25 से 30 लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, लेन-देन और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में पुलिस का बड़ा विस्तार: 15 नए थाने, 5 साइबर थाना और 5707 नए पदों का प्रस्ताव, बस्तर फाइटर्स को सबसे बड़ा बल

आगे बढ़ सकती है ठगी की जांच

पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर ठगी की राशि और पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो सकता है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऐसे निवेश और उद्योग संबंधी विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील भी की है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts