CG NEWS:मशीन बेचने, कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार माल खरीदने का वादा कर लोगों से वसूले लाखों रुपये, पुलिस जांच में 25 से 30 लोगों से ठगी का खुलासा।
राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में दोना-पत्तल उद्योग लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को उद्योग लगाने और कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी शैलेन्द्र कुमार रजक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर दोना-पत्तल निर्माण मशीन, कच्चा माल उपलब्ध कराने और तैयार उत्पाद खरीदने का दावा करते हुए विज्ञापन जारी करता था। इसी विज्ञापन को देखकर पीड़ित चंद्रहास वर्मा ने आरोपी से संपर्क
Prem Nirmalkar
1 Jul 2026



























