Raigarh:रायगढ़ में CHP चौक हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ में तमनार पुलिस की कार्रवाई, अब तक 29 आरोपी पकड़े गए, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी,तमनार पुलिस के मुताबिक, लिबरा CHP चौक हिंसा मामले में फरार चल रहे आरोपी अनिल बेहरा की तलाश की जा रही थी। पुलिस को उसके गांव में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
रायगढ़ में CHP चौक हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, एक और आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/रायगढ़: लिबरा CHP चौक हिंसा मामले में तमनार पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ के तहत पुलिस ने आरोपी अनिल बेहरा को उसके गांव में घेराबंदी कर पकड़ा। इस मामले में अब तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें: sakti: बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना तो तहसील में भूख हड़ताल पर बैठा पूरा परिवार,3 साल से कट रहे दफ्तरों के चक्कर

गांव में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

तमनार पुलिस के मुताबिक, लिबरा CHP चौक हिंसा मामले में फरार चल रहे आरोपी अनिल बेहरा की तलाश की जा रही थी। पुलिस को उसके गांव में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: Raipur: SI भर्ती परीक्षाओं का टकराव खत्म,CM साय के निर्देश पर बदली SI-प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीख

जनसुनवाई के विरोध में चल रहा था आंदोलन

मामला दिसंबर 2025 का है। गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में लिबरा CHP चौक पर आंदोलन किया जा रहा था। 27 दिसंबर को आंदोलन के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और विवाद हिंसा में बदल गया।

/img/129/1786443520854

पुलिस पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला

पुलिस के अनुसार, हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई थी।

ये भी पढ़ें: Raipur: अरुण पन्नालाल के बेटे पर गंभीर आरोप, ACB-EOW तक पहुंची शिकायत, मशीन सप्लाई में करोड़ों के खेल का दावा

एक मामले में 16 अपराध दर्ज

लिबरा CHP चौक हिंसा को लेकर तमनार थाने में कुल 16 अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक इस मामले में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी अनिल बेहरा को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: CGGST का बड़ा एक्शन,गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की टैक्स-पेनल्टी, 90 दिन में भुगतान का आदेश

फरार आरोपियों पर भी पुलिस की नजर

तमनार पुलिस का कहना है कि हिंसा मामले में शामिल फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts