🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Raipur: अरुण पन्नालाल के बेटे पर गंभीर आरोप, ACB-EOW तक पहुंची शिकायत, मशीन सप्लाई में करोड़ों के खेल का दावा

शिकायतकर्ता नितिन लॉरेंस ने फर्म ‘फर्स्ट हाउस’ की सप्लाई और कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की,शिकायतकर्ता नितिन लॉरेंस का आरोप है कि वैभव पन्नालाल की फर्म ने पूर्व कांग्रेस शासन के दौरान बड़ी मात्रा में मशीनों की सप्लाई की। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस सप्लाई की प्रक्रिया और उससे जुड़े भुगतान की जांच की जाए तो कथित वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।
Follow on Google News
 अरुण पन्नालाल के बेटे पर गंभीर आरोप, ACB-EOW तक पहुंची शिकायत, मशीन सप्लाई में करोड़ों के खेल का दावा

ये भी पढ़ें: Narayanpur: धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी के बीच अब उनके बेटे वैभव पन्नालाल को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता नितिन लॉरेंस ने इस मामले में  EOW और  ACB में शिकायत देकर जांच की मांग की है। शिकायत में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल के दौरान वैभव पन्नालाल की फर्म ‘फर्स्ट हाउस’ द्वारा मशीनों की कथित सप्लाई और उससे जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: CGGST का बड़ा एक्शन,गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की टैक्स-पेनल्टी, 90 दिन में भुगतान का आदेश

मशीन सप्लाई को लेकर बड़ा दावा

शिकायतकर्ता नितिन लॉरेंस का आरोप है कि वैभव पन्नालाल की फर्म ने पूर्व कांग्रेस शासन के दौरान बड़ी मात्रा में मशीनों की सप्लाई की। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस सप्लाई की प्रक्रिया और उससे जुड़े भुगतान की जांच की जाए तो कथित वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।

ACB-EOW जांच की मांग

शिकायत में संबंधित विभागों से दस्तावेजों, सप्लाई ऑर्डर, भुगतान और फर्म से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड की जांच करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि मामले की विस्तृत जांच होने पर करोड़ों रुपये की कथित गड़बड़ी सामने आ सकती है।

विदेशी फंडिंग का भी आरोप

नितिन लॉरेंस ने अपनी शिकायत में अरुण पन्नालाल और उनके बेटे से जुड़े बैंक खातों में कथित विदेशी फंडिंग की भी जांच की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: Raipur: महिला जनप्रतिनिधियों के नाम पर अब नहीं चलेगा पति राज ,सरकार की सख्ती बरते हुए राजपत्र में जारी किया नोटिफिकेशन

राजनेताओं से संबंध की जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने यह भी सवाल उठाया है कि अरुण पन्नालाल के प्रदेश के किन-किन राजनेताओं से संबंध रहे हैं। शिकायत में इस पहलू की भी जांच करने की मांग की गई है।

अरुण पन्नालाल पहले से न्यायिक हिरासत में

भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाने में अरुण पन्नालाल और हंसराज गोयल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से जमानत आवेदन पेश किया गया था, लेकिन सीजीएम आनंद सिंह की अदालत ने जमानत याचिका स्वीकार नहीं की। इसके बाद अदालत के आदेश पर अरुण पन्नालाल को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: Jagdalpur: बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों ड्राइवर केबिन में फंसे,दर्जनभर से ज्यादा घायल

अब जांच एजेंसियों के सामने नई शिकायत

अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी के बाद उनके बेटे को लेकर ACB-EOW में पहुंची शिकायत ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच या पुष्टि सामने नहीं आई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts