Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, कल 6 घंटे भोपाल में तीन बैठकें लेंगे, कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

Follow on Google News
संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, कल 6 घंटे भोपाल में तीन बैठकें लेंगे, कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा
भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत बनाना और 2028 में मध्यप्रदेश में सरकार बनाना है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को छावनी में तब्दील किया गया है।

अलग-अलग बैठक लेंगे राहुल

राहुल गांधी कल सुबह 10 बजे से करीब 4 बजे तक भोपाल में रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और रविंद्र भवन में अलग-अलग बैठक लेंगे। राहुल गांधी के आगमन और कार्यक्रम को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने संयुक्त प्रेसवार्ता ली है। अरुण यादव ने कहा- मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। संगठन सृजन की शुरुआत राहुल गांधी करेंगे। एक माह तक अभियान चलेगा। पर्यवेक्षकों से राहुल गांधी चर्चा करेंगे।

युवाओं के कंधों पर पार्टी का दायित्व

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- राहुल गांधी जनता की आवाज उठाते है, बीजेपी इवेंट के माध्यम से सिर्फ प्रचार करती है। इसलिए कांग्रेस संगठन को मजबूत कर रही है, युवाओं को पद दिए जाएंगे। पार्टी का दायित्व युवाओं के कंधों पर होगा। ये भी पढ़ें- अमेरिका : कोलोराडो में इजराइल समर्थकों पर हमला, लोगों पर फेंका Molotov Cocktail, कई झुलसे; संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts