ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कतर ने अस्थायी रूप से बंद किया अपना एयरस्पेस, नागरिकों की सुरक्षा का दिया हवाला

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कतर ने अस्थायी रूप से बंद किया अपना एयरस्पेस, नागरिकों की सुरक्षा का दिया हवाला

दोहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर ने अस्थायी रूप से अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि यह कदम क्षेत्र में हो रहे हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का हमला बना संकट की वजह

कतर का यह फैसला उस समय आया है जब अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, ये हमले उन ठिकानों पर किए गए हैं जहां ईरान द्वारा गुप्त रूप से परमाणु हथियारों के निर्माण की गतिविधियां चल रही थीं।

इन हमलों के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और अमेरिका को गंभीर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कतर ने कहा- निवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि

कतर के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद करना एक एहतियाती कदम है। बयान में कहा गया कि हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts