ईरान की धमकी के बाद अमेरिका ने UK के RAF Mildenhall से हटाए अपने विमान, Trump बोले - सैन्य कार्रवाई अब बहुत जरूरी नहीं, लेकिन पूरी तरह तैयार हैं

न्यूयॉर्क। ईरान से मिली धमकी के बाद अमेरिका ने ब्रिटेन के एक एयर बेस से अपने विमानों को हटा लिया। इससे चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिकी सैन्य संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। इस संबंध में सूत्रों ने 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' को बताया कि RAF मिल्डेनहॉल को किस तरह की धमकी मिली थी, क्या यह तुरंत होने वाला खतरा था या कोई सामान्य चेतावनी। इसको लेकर अमेरिकी अधिकारी अभी भी चर्चा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Pete Hegseth ने किया ट्रंप के Iran Operation Epic Fury का बचाव, बोले- जरूरी था, महाभियोग की मांग को किया खारिज
सैन्य कार्रवाई जरूरी नहीं पर अमेरिका तैयार
इस घटनाक्रम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सैन्य कार्रवाई अब बहुत जरूरी नहीं, लेकिन अमेरिका तैयार है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में सैन्य अभियान लगभग खत्म हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने तेहरान के खिलाफ भविष्य में किसी भी कार्रवाई की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया है। ट्रंप ने कहा- सैन्य कार्रवाई करना अब बहुत जरूरी नहीं लगता, लेकिन हम पूरी तरह तैयार हैं। अगर हालात बदलते हैं तो हम तुरंत कदम उठाने के लिए तैयार हैं।
ईरान ने रखीं 7 शर्तें
इस बीच ईरान ने अमेरिका के खिलाफ अपना आक्रामक रुख और तेज कर दिया है। ईरान ने कहा है कि संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका को तेहरान की शर्तों के सामने आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। ईरानी मीडिया को दिए एक बयान में ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसेन रेजाई ने वॉशिंगटन से आग्रह किया कि वह पश्चिम एशिया में युद्ध को तुरंत समाप्त करने के लिए ईरान की सात शर्तों को मान ले। रेजाई ने कहा- ईरान के खिलाफ युद्ध ने अमेरिकी सरकार को अंदर से तोड़ दिया है, लेकिन वॉशिंगटन अब एक हताश जुआरी की तरह बौखला रहा है - यह खेल बंद करो। काल्पनिक बातचीत के बारे में झूठी खबरें बनाना बंद करो। पश्चिम एशिया में बनी नई व्यवस्था को नकारने की कोशिश मत करो- अब समय आ गया है कि ईरान की सात शर्तों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जाए।




















