Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pushpa 2 Teaser : लेडी पुष्पा बनकर आ रहे हैं अल्लू अर्जुन, झन्नाटेदार 'पुष्पा: द रूल' का टीजर हुआ रिलीज; बिना बोले ही एक्टर ने दिखाया स्वैग

Follow on Google News
Pushpa 2 Teaser : लेडी पुष्पा बनकर आ रहे हैं अल्लू अर्जुन, झन्नाटेदार 'पुष्पा: द रूल' का टीजर हुआ रिलीज; बिना बोले ही एक्टर ने दिखाया स्वैग
एंटरटेनमेंट डेस्क। 'पुष्पा: द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट आसमान छू रही है। अल्लू अर्जुन एक बार फिर 'पुष्पा' बनकर बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए आ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस बार अल्लू अर्जुन लेडी पुष्पा बनकर बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। देखें टीजर। 

टीजर के बारे में जानें

अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस को सरप्राइज देते हुए पुष्पा द रूल का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में पुष्पा का झन्नाटेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। पुष्पा 2 के टीजर की शुरुआत में एक आलीशान मंडप दिखाया गया है। यहां लोग त्रिशूल लिए और सिंदूर उड़ाते नजर आ रहे हैं।

अल्लू के लुक ने लगाई आग

टीजर में अल्लू के लुक ने फैंस के दिलों में आग लगा दी है। पैरों में घुंघरू बांधे और आंखों में काजल लगाए अल्लू अर्जुन की एंट्री होती है। कान में झुमका खनकाते, माथे पर बिंदी और त्रिशूल लेकर शंख बजाते अल्लू स्क्रीन पर आते हैं। साड़ी पहने अल्लू लेडी पुष्पा बनकर आए हैं। आगे टीजर में लेडी पुष्पा एक्शन अवतार में दुश्मनों की पिटाई करके आगे बढ़ती हैं।

बिना बोले पुष्पा ने बढ़ाई सरगर्मी

जारी किए गए टीजर में कोई भी डायलॉग नहीं है। अल्लू अर्जुन कहीं पर भी कुछ भी बोलते नजर नहीं आए हैं। टीजर को बस बैकग्राउंड म्यूजिक के सहारे बनाया गया है। बता दें कि पुष्पा पार्ट 2 के टीजर रिलीज की घोषणा मेकर्स ने हाल ही में की थी। एक-एक कर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के लुक से मेकर्स ने पर्दा हटाया है।

क्या है पुष्पा: द रूल की कहानी ?

पुष्पा द राइज, लाल चंदन और इसकी तस्करी करने वाले पुष्पा की कहानी है। 2021 में आए पुष्पा: द रूल में एक अड़ियल और सनकी पुष्पा के सबसे बड़े तस्कर बनने की कहानी दिखाई गई थी। अंत में पुष्पा का सामना अपने ही जैसे एक जिद्दी पुलिस वाले से होता है। अब पुष्पा 2 में यही कहानी आगे बढ़ेगी और एक नया रूप लेगी। इसमें दोनों की दुश्मनी का एक पागलपन भरा दौर देखने को मिलेगा। सबसे दिलचस्प ये होगा कि आखिर अंत में जीत किसकी होगी।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

पुष्पा राज की कहानी की अगली कड़ी से कुछ ही हफ्तों में पर्दा उठने वाला है। पुष्पा द रूल का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नजर आएंगे। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। ये भी पढ़ें - Allu Arjun Birthday : फ्लॉवर नहीं फायर हैं अल्लू अर्जुन, एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी हैं माहिर; बर्थडे पर करते हैं ब्लड डोनेट, जानें एक्टर की राइज और रूल की कहानी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts