Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'अभी तो शुरुआत है, आगे देखो क्या...' कनाडा में पंजाबी सिंगर पर खूनी हमला, रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए दी चेतावनी

'अभी तो शुरुआत है, आगे देखो क्या...' कनाडा में पंजाबी सिंगर पर खूनी हमला, रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए दी चेतावनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत के कई बड़े गैंगस्टर और अपराधियों के लिए कनाडा अब सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। हाल ही में कनाडा में एक बार फिर सिंगर तेजी कहलों पर फायरिंग हुई, जिसे रोहित गोदारा गैंग ने अंजाम दिया। इस हमले की जानकारी गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

    सोशल मीडिया पर किया खुलासा

    गोदारा गैंग के सदस्य महेंद्र सरण ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 'राम राम सभी भाईयों को। मैं (महेंद्र सरण दिलाना) (राहुल रिनाउ) (विक्की फलवान), भाईयों जो ये (कनाडा) गोलीबारी हुई है, वो हमने करवाई है। इसके पेट में गोलियां लगी हैं। इससे समझ आया तो ठीक, नहीं तो अगली बार मार देंगे। ये हमारे दुश्मनों को पैसे, हथियार देना, कनाडा में हमारे भाइयों की मुखबरी करना और उन पर अटैक करने की प्लानिंग करता था।'

    पोस्ट में आगे धमकी भी दी गई

    'अगर किसी ने हमारे भाईयों की तरफ देखा या इसे फाइनेंशियल सपोर्ट दिया और हमें पता लग गया, तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा। ये चेतावनी सभी भाईयों, बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यापारी और किसी को भी है। अभी तो शुरुआत हुई है, आगे देखो क्या होता है।'

    समझ आया तो ठीक, नहीं तो अगली बार मार देंगे', कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर फायरिंग; रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

    सेलेब्स पर पहले भी हो चुके हमले

    बता दें हाल ही में कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग का केस सामने आया था। वहीं इसके साथ ही यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग की गई थी। ये गैंगस्टर आए दिन सेलेब्स को अपनी गैंगवार का निशाना बना रहे हैं और लोगों में अपना खौफ फैला रहे हैं। 

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts