Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान की वो हाईप्रोफाइल शादी!जहां दुल्हन से ज्यादा सुर्खियों में रही सास

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती जुनैद सफदर की शादी में सारी लाइमलाइट दुल्हन नहीं बल्कि सास मरियम नवाज ने लूट ली। जहां दुल्हन की इंडियन डिजाइनर ड्रेस पर बहस छिड़ी, वहीं पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज का शाही अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया।
Follow on Google News
जहां दुल्हन से ज्यादा सुर्खियों में रही सास
credit:- social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती और पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। यह शादी अपने आप में खास थी, लेकिन चर्चा का केंद्र दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हे की मां, यानी मरियम नवाज बन गईं। शादी की तस्वीरें सामने आते ही साफ हो गया कि इस रॉयल वेडिंग में अगर किसी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी, तो वह थीं मरियम नवाज।

    कौन हैं दुल्हन शानजेह अली?

    जुनैद सफदर की शादी शानजेह अली से हुई है। शानजेह, नवाज शरीफ के पुराने दोस्त और करीबी सहयोगी रोहैल असगर की पोती हैं। उनका परिवार पहले से ही पाकिस्तान के प्रभावशाली परिवारों में गिना जाता है। शादी के बाद शानजेह अचानक चर्चा में आईं, लेकिन वजह उनकी पहचान से ज्यादा उनकी ड्रेस बनी।

    Uploaded media

    दुल्हन की ड्रेस पर बवाल

    शादी के कुछ घंटों बाद ही विवाद शुरू हो गया। दुल्हन शानजेह अली ने मेहंदी और शादी के मौके पर भारत के मशहूर डिजाइनर तरुण तहलियानी की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी।

    इस बात को लेकर पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। कुछ लोगों ने इसे निजी पसंद बताया, तो कुछ ने आलोचना की।

    मरियम नवाज का शाही अंदाज बना आकर्षण

    शादी के हर फंक्शन में मरियम नवाज का लुक कुछ अलग ही कहानी कहता नजर आया। एक खास समारोह में उन्होंने चमकदार पीले रंग का भारी कढ़ाई वाला पारंपरिक जोड़ा पहना। बारीक एम्ब्रॉयडरी, रिच फैब्रिक और बेहतरीन डिजाइन ने उनके लुक को बेहद रॉयल बना दियामाथे पर सजा झूमर, भारी कुंदन का हार और मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके पूरे अवतार को नवाबी टच दे दिया। उनका कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज और सादगी भरा आत्मविश्वास लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता दिखा।

    Uploaded media

    आमतौर पर शादी में सारी नजरें दुल्हन पर होती हैं, लेकिन यहां तस्वीर उलट नजर आई। दुल्हन शानजेह का लुक चर्चा में जरूर रहा, लेकिन फैशन के मामले में मरियम नवाज ने उन्हें पूरी तरह पीछे छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि यह शादी कम और मरियम नवाज का फैशन शो ज्यादा लग रही थी।

    वालीमा में भी मरियम का जलवा

    वालीमा के मौके पर भी मरियम नवाज ने लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने पेस्टल रंग की फ्लोरल ड्रेस चुनी, जो बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लग रही थी। ड्यूई मेकअप, हल्का ग्लो और शार्प विंग्ड आईलाइनर ने उनके लुक को मॉडर्न टच दिया। यह अंदाज साबित करता है कि मरियम नवाज सिर्फ पारंपरिक ही नहीं, बल्कि ट्रेंड्स को भी बखूबी समझती हैं।

    52 की उम्र में भी फैशन की मिसाल

    करीब 52 साल की उम्र में भी मरियम नवाज का स्टाइल युवाओं के लिए इंस्पिरेशन बन गया। फैशन एक्सपर्ट्स ने उनके लुक्स को क्लासिक और टाइमलेस बताया। कई लोगों का कहना है कि मरियम नवाज ने यह दिखा दिया कि उम्र के साथ स्टाइल और ग्रेस और भी निखर जाता है।

    सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?

    शादी की तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर एक ही बात छाई। दुल्हन से ज्यादा खास सास। किसी ने मरियम नवाज को रॉयल मदर कहा, तो किसी ने उन्हें शादी की असली स्टार बताया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts