PlayBreaking News

Cyber Crime :श्रीगंगानगर के सिम कार्ड कंबोडिया में रोमिंग एक्टिव, 1100 करोड़ रुपए की हुई ठगी

राजस्थान के जोधपुर में हुए 1100 करोड़ रुपए के साइबर ठगी कांड के तार श्रीगंगानगर से जुड़े हैं। इस मामले में अनूपगढ़ निवासी सुनील कुमार नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। अब श्रीगंगानगर पुलिस इस मामले की जांच करेगी।
Follow on Google News
श्रीगंगानगर के सिम कार्ड कंबोडिया में रोमिंग एक्टिव, 1100 करोड़ रुपए की हुई ठगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    श्रीगंगानगर। राजस्थान में जोधपुर में उजागर हुए 1100 करोड़ रुपए की विशाल साइबर ठगी रैकेट के मामले की जांच अब श्रीगंगानगर की साइबर थाना पुलिस द्वारा की जाएगी। यह मामला श्रीगंगानगर जिले से जुड़ा पाया गया है, जिसमें अनूपगढ़ निवासी सुनील कुमार को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। सुनील पर आरोप है कि उसके द्वारा जारी किए गए सिम कार्ड न केवल साइबर ठगों तक पहुंचे, बल्कि कंबोडिया से ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए। 

    नाम किसी ओर का साइबर क्राइम कर रहा कोई और

    सोमवार देर रात श्रीगंगानगर के साइबर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और जांच की कमान साइबर थाने के कार्यवाहक प्रभारी पुलिस निरीक्षक सतवीर मीणा को सौंपी गई है। सूत्रों ने बताया कि यह पूरा रैकेट जोधपुर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के नेतृत्व में शुरू हुई जांच से सामने आया। जोधपुर में दो स्थानीय शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई थी। पहली शिकायत बरकत खान नामक व्यक्ति की थी, जिनके नाम पर जारी एक सिम कार्ड का इस्तेमाल तेलंगाना के साइबराबाद में एक व्यक्ति से आठ करोड़ 90 लाख रुपए ठगने में किया गया। यह सिम कार्ड कंबोडिया में सक्रिय था, जबकि बरकत खान को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। दूसरी शिकायत भी समान प्रकृति की थी, जहां व्हाट्सऐप नंबरों से ठगी की गई।

    तीन महीने 36000 सिम कार्ड कंबोडिया में रोमिंग एक्टिव थे

    जोधपुर पुलिस ने भारतीय साइबर अपरोध समन्वय केंद्र (ISCOC) की मदद से मामले की जांच की। जांच में पता चला कि सितंबर से नवंबर 2025 के बीच दो लाख 30 हजार संदिग्ध मोबाइल नंबरों में से 36 हजार भारतीय सिम कार्ड कंबोडिया में रोमिंग पर सक्रिय थे। इनमें से 5300 से 5378 सिम कार्डों का इस्तेमाल सीधे ठगी के लिए किया गया, जिससे कुल 1100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई। यह रैकेट मुख्य रूप से निवेश और व्यापार ठगी पर आधारित था, जिसमें पीड़ितों को फर्जी ऐप्स और कॉल सेंटर्स के जरिए लालच दिया जाता था। ठगी का दायरा 32 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों तक फैला हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र 1132 सिम से 224 करोड़ नुकसान और तमिलनाडु 756 सिम से कई सौ करोड़ के नुकसान जैसे राज्य प्रमुख हैं।

    श्रीगंगानगर साइबर थाने में केस दर्ज

    पहले यह मामला जोधपुर में जीरो नंबर मामले के रूप में दर्ज था, लेकिन जांच में पता चला कि यह सारा रैकेट श्रीगंगानगर जिले से संबंधित है। जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के हवलदार रामदयाल द्वारा दी गयी विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर श्रीगंगानगर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी अनूपगढ़ क्षेत्र के सुनील कुमार पर आरोप है कि उसने तीन टेलीकॉम से कुछ सिम कार्ड नंबर जारी किए, जो कंबोडिया पहुंचकर ठगी में इस्तेमाल हुए। जोधपुर पुलिस ने अब तक छह भारतीयों को गिरफ्तार किया है, जो सिम कार्ड सप्लाई चेन में शामिल थे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts