PlayBreaking News

पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग :दो राउंड गोलियां चली, सरताज सतिंदर का कल प्रोग्राम होना है

मार्च 2025 में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला खूनी झड़प में बदल गया। हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Follow on Google News
दो राउंड गोलियां चली, सरताज सतिंदर का कल प्रोग्राम होना है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार देर शाम गोलिंयों की गूंज से हड़कंप मच गया, कैंपस के अंदर फायरिंग की घटना सामने आई। करीब शाम 5 बजे दो युवक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और बॉटनी डिपार्टमेंट की पार्किंग के सामने जसन दीप सिंह पर दो राउंड गोलियां चला दीं। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे कैंपस में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर, CCTV खंगाले जा रहे

    घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। डीएसपी दलबीर और सेक्टर-11 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर ने टीम के साथ मौके का जायजा लिया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में दो गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब कैंपस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

    यह भी पढ़ें: मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने 2 आरोपियों को दी जमानत

    सरताज के प्रोग्राम से पहले बढ़ी सुरक्षा चिंता

    इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि बुधवार को यूनिवर्सिटी में सरताज सतिंदर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। फायरिंग की घटना के बाद कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा, ताकि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    एक साल पहले भी खून से सना था कैंपस

    चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग की ताजा घटना ने एक बार फिर पुराने जख्म ताजा कर दिए हैं। करीब एक साल पहले, मार्च 2025 में भी इसी कैंपस में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसने एक छात्र की जान ले ली थी। और फिर ऐसी घटना दोबारा होने से छात्रों में डर का माहौल बन गया है। 

    हरियाणा के सिंगर के शो में भड़की थी हिंसक झड़प

    मार्च 2025 में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला खूनी झड़प में बदल गया। हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में घायल छात्रों में आदित्य ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आदित्य हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे और पंजाब यूनिवर्सिटी में टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स के सेकेंड ईयर के छात्र थे। इस घटना ने पूरे कैंपस को हिला कर रख दिया था और छात्रों में गहरा आक्रोश देखा गया था।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts