Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब में बोलेरो-कैंटर की भीषण टक्कर : 9 लोगों की मौत, 11 घायल; धुंध की वजह से हुआ हादसा

पंजाब में बोलेरो-कैंटर की भीषण टक्कर : 9 लोगों की मौत, 11 घायल; धुंध की वजह से हुआ हादसा
फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा शुक्रवार सुबह फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ है। हादसे के वक्त पिकअप में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था, जिसे खुलवाया गया। इंस्पेक्टर बराड़ ने बताया कि, बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप बेकाबू हो गई और पीछे से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। हादसा धुंध के कारण हादसा होने की आशंका है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- वाराणसी में मान मंदिर घाट के सामने नाव डूबी, NDRF और जल पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts