Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वाराणसी में मान मंदिर घाट के सामने नाव डूबी, NDRF और जल पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

वाराणसी में मान मंदिर घाट के सामने नाव डूबी, NDRF और जल पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शुक्रवार को हादसा हो गया। यहां मान मंदिर घाट के सामने नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि इस नाव में 40 यात्री सवार थे। सूचना मिलने के बाद NDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

सभी श्रद्धालुओं ने पहनी थी लाइफ जैकेट

जानकारी के मुताबिक, छोटी नाव और बड़ी नाव के बीच टक्कर हो गई। जिसके बाद छोटी नाव ने संतुलन खो दिया। धीरे-धीरे नाव में पानी भरने लगा और नाव गंगा में डूब गई। NDRF और जल पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि सवार सभी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। ADCP काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि नाव से कुछ लोगों को चोट लगी थी। जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।

देखें तस्वीरें...

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts