मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन, 18 जून को मुंबई में होगा अंतिम संस्कार
मनारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर साझा की दुखद खबर, परिवार में छाया मातम

एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 17' फेम मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि खुद मनारा ने सोमवार देर शाम अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। उन्होंने लिखा— "गहरे दुख और भारी मन से हम यह सूचित करते हैं कि हमारे प्यारे पिता 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार की ताकत थे।"
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर मनारा चोपड़ा ने अपने पिता के निधन की जानकारी दी।[/caption]
रमन राय हांडा मूल रूप से नई दिल्ली के रहने वाले थे। वह दिल्ली हाईकोर्ट और तीज हजारी कोर्ट में वकालत करते थे। उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उनके परिवार में अब पत्नी के अलावा दो बेटियां मनारा और मिताली हांडा हैं। मिताली एक फैशन स्टाइलिस्ट और आंत्रप्रेन्योर हैं।
18 जून को होगा अंतिम संस्कार
मनारा ने जानकारी दी कि रमन हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई के अंधेरी वेस्ट, अंबोली स्थित श्मशान भूमि में किया जाएगा। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और परिवार के साथ मुंबई में ही थे।पेशे से वकील थे रमन राय हांडा
[caption id="attachment_168531" align="aligncenter" width="423"]