Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अचानक बंद हुआ Instagram अकाउंट!Meta से मदद मांगती दिखीं सांसद प्रिया सरोज

मछलीशहर से सांसद Priya Saroj इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर Meta Platforms और इंस्टाग्राम टीम से मदद मांगी है, क्योंकि एक अकाउंट अचानक सस्पेंड हो गया है। खास बात यह है कि यह अकाउंट उनका खुद का नहीं।
Meta से मदद मांगती दिखीं सांसद प्रिया सरोज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके निजी जीवन या राजनीति को लेकर नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया समस्या को लेकर हो रही है।

    प्रिया सरोज ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने Meta और इंस्टाग्राम की टीम से मदद मांगी। मामला एक ऐसे इंस्टाग्राम अकाउंट का है, जो अचानक सस्पेंड हो गया है।

    यह भी पढ़ें: Rinku-Priya Wedding : सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह लेंगे सात फेरे, शादी की डेट तय

    क्या है पूरा ममला?

    दरअसल, प्रिया सरोज ने जिस अकाउंट के लिए मदद मांगी है, वह उनका खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है। उनका निजी अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति के अकाउंट को लेकर आवाज उठाई है, जो बिना किसी स्पष्ट कारण के बंद हो गया।
    अपने पोस्ट में उन्होंने सीधे इंस्टाग्राम सपोर्ट टीम से सवाल किया कि क्या कोई उनकी मदद कर सकता है। यह एक तरह से सार्वजनिक अपील थी, ताकि जल्द से जल्द उस अकाउंट को फिर से चालू कराया जा सके।

    Uploaded media

    यह भी पढ़ें: Rinku Singh-Priya Saroj Engagement : रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, इमोशनल पल में छलके आंसू, रिंग सेरेमनी में अखिलेश-जया समेत कई हस्तियां पहुंचीं

    सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

    जैसे ही प्रिया सरोज का यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने तेजी से ध्यान खींचा। कई लोगों ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और उम्मीद जताई कि संबंधित अकाउंट जल्द ही ठीक हो जाएगा।

    Uploaded media

    हाई-प्रोफाइल लोगों को भी होती है दिक्कत

    यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े या चर्चित व्यक्ति को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा हो। कई बार मशहूर लोग भी अकाउंट हैक, सस्पेंशन या अन्य तकनीकी परेशानियों से जूझते हैं।

    ऐसे मामलों में उन्हें सीधे कंपनी से संपर्क करना पड़ता है या फिर सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी बात सामने रखनी होती है, ताकि जल्दी समाधान मिल सके।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर ऐसा होता है कि किसी अकाउंट को नियमों के उल्लंघन, ज्यादा रिपोर्ट मिलने या फिर तकनीकी गड़बड़ी के कारण अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया जाता है। कई बार यूजर्स को इसका सही कारण भी तुरंत पता नहीं चलता, जिससे परेशानी बढ़ जाती है।

    कौन हैं प्रिया सरोज?

    प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं और कम उम्र में संसद पहुंचने वाली महिला नेताओं में उनकी खास पहचान है। वह पेशे से वकील भी हैं और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। उनकी छवि एक युवा और सक्रिय नेता की है, जो डिजिटल और सामाजिक दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर लगातार जुड़ी रहती हैं।

    Uploaded media

    IPL 2026 के बाद होगी शादी

    प्रिया सरोज का नाम पिछले कुछ समय से उनके निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में है। जून 2025 में उनकी सगाई भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई थी।

    हाल ही में दोनों को भारतीय स्पिनर कुलदीप की शादी में साथ देखा गया था। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts