PlayBreaking News

Rinku-Priya Wedding : सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह लेंगे सात फेरे, शादी की डेट तय

Follow on Google News
Rinku-Priya Wedding : सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह लेंगे सात फेरे, शादी की डेट तय
लखनऊ। क्रिकेट और राजनीति फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है। 18 नवंबर को वाराणसी के 5 स्टार होटल ताज में परिणय सूत्र में बंधकर दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे।

8 जून को होगी सगाई

शादी से पहले 8 जून को लखनऊ में सगाई होगी। इस मौके पर दोनों परिवार और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। सगाई के बाद शादी की तैयारियां जोर शोर से शुरू होंगी।

फैंस में दिखा काफी उत्साह

कपल की शादी की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट और राजनीति फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर लोग रिंकू और प्रिया को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

काफी समय जानते हैं रिंकू-प्रिया

सूत्रों की मानें तो रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते की बात जनवरी में ही तय हो गई थी। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी की मंजूरी दे दी थी।

मछलीशहर से सांसद हैं प्रिया

26 साल की प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रह चुके हैं। वहीं रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के जोरदार खिलाड़ी हैं, टी-20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

बड़ी हस्तियां होंगी शादी में शामिल

इस शादी समारोह में क्रिकेट, राजनीति, फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

ऐसे हुई पहली मुलाकात

प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने खुलासा किया कि उनकी बेटी की मुलाकात रिंकू से एक दोस्त के जरिए हुई थी, जो खुद एक क्रिकेटर हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। दोनों परिवारों की पहली मुलाकात अलीगढ़ में हुई थी। जहां तय हुआ कि IPL के बाद शादी की तारीख पक्की की जाएगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts