Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रेमानंद महाराज के पेट में आई सूजन, जानें सीटी स्कैन में क्या आया सामने, शिष्यों ने बांके बिहारी मंदिर में करवाई विशेष पूजा

प्रेमानंद महाराज के पेट में आई सूजन, जानें सीटी स्कैन में क्या आया सामने, शिष्यों ने बांके बिहारी मंदिर में करवाई विशेष पूजा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत मंगलवार को एक बार फिर से बिगड़ गई। इस बार उन्हें पेट में सूजन आने की शिकायत रही। जिस पर डॉक्टरों ने उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। जिसके बाद प्रेमानंद महाराज को शिष्य, बिरला मंदिर क्षेत्र स्थित एक पैथोलॉजी ले गए। जहां उनकी जांच की गई। वहीं जब संत प्रेमानंद को जांच के लिए ले गए उस दौरान एक डॉक्टर भी उनके साथ मौजूद थे।

    रिपोर्ट में क्या आया सामने

    जांच के बाद रिपोर्ट में क्या निकला अभी  यह सामने नहीं आ सका है। जब उनकी जांच चल रही थी उस दौरान लैब में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। लेकिन जब प्रेमानंद महाराज के शिष्य परिकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक रूटीन चेकअप करवाने गए थे। चेकअप के बाद प्रेमानंद महाराज के शिष्य परिकर बांके बिहारी मंदिर भी पहुंचे।

    बांके बिहारी मंदिर में हुई पूजा

    संत प्रेमानंद महाराज के जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए बांके बिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी द्वारा देहरी पूजन करवाया गया। इस पूजा में प्रेमानंद महाराज के परिकर से नवल नागरी बाबा महा माधुरी से लेकर कई साधकों द्वारा पूजा अर्चना में शामिल हुए। उन्होंने प्रेमानंद महाराज के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य और चेकअप के बारे में जब केली कुंज आश्रम में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि महाराज जी का रुटीन चेकअप था उसको करवाने के लिए गए थे।

    पुजारी ने प्रेमानंद महाराज को बताया ब्रज की विभूति

    बांके बिहारी मंदिर के पुजारी दिनेश गोस्वामी ने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज ब्रज की विभूति हैं। उन्हें देश में लाखों की तादाद में लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनके शरीर पर सूजन है। इसलिए उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर शिष्य और ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के सदस्य चिंतित हैं। आगे पुजारी दिनेश ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो और अपनी परिक्रमा को जारी रखे। ताकि भक्तों को उनके दर्शन और आशीर्वाद एक बार फिर से मिल सके। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts