ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, 100 मीटर नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस; 12 की मौत, 20 घायल

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस गूलर के पास पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस और SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, 100 मीटर नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस; 12 की मौत, 20 घायल
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी बस

उत्तराखंड। उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। टिहरी जिले के गूलर के पास यात्रियों से भरी बस अचानक पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। बस में करीब 30 से 35 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने खाई में उतरकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

गूलर के पास सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा

दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गूलर के पास हुई। यात्रियों से भरी बस हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। बस करीब 100 मीटर नीचे गिरने के कारण उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में फंसे यात्री मदद के लिए आवाज लगाने लगे। आसपास के लोगों ने भी पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

किताब विमोचन पर बोलीं सोनिया गांधी, राजीव की हत्या के बाद टूट गई थीं, राहुल-प्रियंका ने संभाला

हादसे में मौत, 20 यात्री घायल

हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। SDRF की टीम ने घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। बस में करीब 30 से 35 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है।

डायल 112 पर मिली सूचना

पुलिस के मुताबिक, सुबह डायल 112 के माध्यम से बस संख्या UK09PA9779 के गूलर के पास खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाने के साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी पुलिस चौकियों से जवान घटनास्थल के लिए रवाना हुए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और SDRF के जवान खाई में उतरे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 शिल्पकारों का सम्मान, द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। इस वजह से यात्रियों को बाहर निकालने में बचाव दल को काफी मेहनत करनी पड़ी। अब तक करीब 20 घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा चुका हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। बचाव अभियान में पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts