MP Corona Update : भोपाल में कोरोना के सबसे ज्यादा 2024 नए केस, इंदौर के 21 मरीजों में BA.2 वैरिएंट मिला

मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 9,451 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जो कि सोमवार की तुलना में 1,099 कम हैं। गौरतलब है कि कोरोना के नए मामलों में इंदौर से ज्यादा मामले राजधानी भोपाल में मिले हैं। यहां 2024 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना एक्टिव केस 70 हजार पार
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8,467 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। वहीं 8 मरीजों की मौत हो गई है। वर्तमान में संक्रमण दर 13.07% है। वहीं कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 70,870 है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना का रिकवरी रेट 90.06% है। पिछले 24 घंटे में 72,337 टेस्ट हुए हैं।इन जिलों में कोरोना के नए केस
राजधानी भोपाल में 2024 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इंदौर में 1963 संक्रमित मिले हैं। यहां 3 मरीजों की मौत हुई है। जबलपुर में 840 केस मिले। यहां भी 3 मरीजों की मौत हुई है। बता दें कि ग्वालियर में 411, सागर में 208 नए मामले मिले हैं। यहां 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है। होशंगाबाद में 247 नए संक्रमित मिले हैं।दिग्विजय सिंह को हुआ कोरोना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मुझे सर्दी जुकाम था। RT-PCR टेस्ट कराने पर कोविड पॉजिटिव आया है। संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट कराने की अपील।











