Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती: युवाओं को शिवराज सरकार का तोहफा, इन पदों की बढ़ाई संख्या

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती: युवाओं को शिवराज सरकार का तोहफा, इन पदों की बढ़ाई संख्या
भोपाल। मप्र सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। एमपी पुलिस भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में पुलिस और रेडियो आरक्षक भर्ती में पदों की संख्या को 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार कर दिया गया है। सभी भर्तियां एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) के माध्‍यम से की जाएगी। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा ने दिए अमेजन पर FIR के आदेश, बोले- राष्ट्र का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, गणतंत्र दिवस पर इतने कैदियों की सजा होगी माफ

17 फरवरी तक चलेगी परीक्षा

दरअसल, 42000 पदों के लिए 8 जनवरी से एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021-22 आयोजित की गई थी, जो 17 फरवरी 2022 तक चलेगी। 4200 पदों में 3862 पद कांस्टेबल(जीडी) और 138 पद कांस्टेबल (रेडियो) के पदों पर भर्तियां की जानी थी, जिसे बढ़ाकर 6 हजार कर दिया गया है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, OBC, SC/ST वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी दी गई है। सरकार की ओर से बताया गया है कि कुल 12,72,305 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। [caption id="attachment_17163" align="aligncenter" width="733"] मप्र गृह विभाग ने आदेश जारी किया।[/caption]

सरकार ने पहले लिया था एक और अहम फैसला

शिवराज सरकार ने एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर कुछ दिन पहले बड़ा फैसला लिया था। सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि शासकीय सेवा में कार्यरत विभिन्न वर्गों के ऐसे उम्मीदवार जो प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होते हैं, उन्हें परीक्षा में 5 फीसदी अतिरिक्त अंक प्रदान करने और अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित किए जाने का निर्णय कैबिनेट ने लिया है। ये भी पढ़ें: MP Corona Update : भोपाल में कोरोना के सबसे ज्यादा 2024 नए केस, इंदौर के 21 मरीजों में BA.2 वैरिएंट मिला
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts