Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहले सगाई, अब गुपचुप शादी!कैलम टर्नर संग शादी के बंधन में बंधीं दुआ लीपा, वायरल तस्वीरों का सच क्या?

ग्लोबल पॉप स्टार दुआ लीपा और ब्रिटिश अभिनेता कैलम टर्नर की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वायरल तस्वीरों और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने लंदन में शादी कर ली है।
कैलम टर्नर संग शादी के बंधन में बंधीं दुआ लीपा, वायरल तस्वीरों का सच क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनियाभर में अपने सुपरहिट गानों के लिए मशहूर पॉप स्टार दुआ लीपा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि दुआ लीपा और ब्रिटिश अभिनेता कैलम टर्नर ने शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की कथित शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद फैंस लगातार इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक दुआ लीपा या कैलम टर्नर की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लंदन में हुआ निजी समारोह?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुआ लीपा और कैलम टर्नर ने लंदन के प्रसिद्ध ओल्ड मैरिलेबोन टाउन हॉल में एक निजी समारोह के दौरान शादी की। बताया जा रहा है कि इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी का कार्यक्रम करीब 30 से 40 मिनट तक चला। समारोह खत्म होने के बाद जब दोनों बाहर निकले तो वहां मौजूद लोगों ने उन पर रंग-बिरंगे कागज के टुकड़े (कंफेटी) उड़ाकर खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है।

/img/99/1780309462579

कलाकारों ने अब तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

शादी की खबर सबसे पहले विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे। हालांकि, दुआ लीपा और कैलम टर्नर ने अब तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये तस्वीरें वास्तविक हैं या फिर AI तकनीक की मदद से बनाई गई हैं। 

यह भी पढ़ें: गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन: ‘आजकल तेरे मेरे...’ वाली आवाज खामोश, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

2024 में पहली बार सामने आई थी रिश्ते की खबर

दुआ लीपा और कैलम टर्नर के रिश्ते की चर्चा पहली बार जनवरी 2024 में शुरू हुई थी। उस समय दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैलम टर्नर की वेब सीरीज और फिल्म प्रोजेक्ट मास्टर्स ऑफ एयर के प्रीमियर के बाद आयोजित आफ्टर पार्टी में दोनों को साथ डांस करते हुए देखा गया था। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। करीबी सूत्रों ने उस समय दावा किया था कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं और उनके बीच खास रिश्ता है।

2025 में की थी सगाई की पुष्टि

जून 2025 में दुआ लीपा ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कैलम टर्नर के साथ अपनी सगाई की पुष्टि की थी। एक इंटरव्यू के दौरान दुआ लीपा ने अपनी सगाई की अंगूठी के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि यह उनके लिए बेहद खास है और इसे पहनकर वह काफी खुश हैं। सगाई की पुष्टि के बाद से ही फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे।

/img/99/1780309483210

बैचलर पार्टी की तस्वीरों ने बढ़ाई अटकलें

इस महीने की शुरुआत में दुआ लीपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि वह अपनी बैचलर पार्टी का जश्न मना रही हैं।

पोस्ट में उनके करीबी दोस्त नजर आ रहे थे। साथ ही एक सूटकेस भी दिखाई दिया था, जिसमें दुल्हन के लिए खास सफेद कपड़े रखे हुए थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि दुआ लीपा जल्द ही शादी करने वाली हैं। अब शादी की वायरल तस्वीरों के बाद फैंस इन पुरानी तस्वीरों को भी शादी की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: VIRUSHKA : IPL ट्रॉफी के साथ झलका प्यार, विराट और अनुष्का की रोमांटिक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

इटली में होगा दूसरा भव्य समारोह?

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दुआ लीपा और कैलम टर्नर जल्द ही इटली में एक और भव्य समारोह आयोजित कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों सिसिली के खूबसूरत शहर पालेर्मो में स्थित एक शानदार विला में अपने दोस्तों और परिवार के लिए तीन दिन का खास जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इस संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

/img/99/1780309692107

कौन हैं कैलम टर्नर?

कैलम टर्नर ब्रिटेन के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग के कारण उन्होंने अच्छी पहचान बनाई है। हाल के वर्षों में कैलम टर्नर कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं और मनोरंजन जगत में उनका नाम तेजी से उभरा है।

दुनियाभर में लोकप्रिय हैं दुआ लीपा

दुआ लीपा आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप गायिकाओं में गिनी जाती हैं। उनके कई गाने वैश्विक स्तर पर सुपरहिट रहे हैं। 'New Rules', 'Don't Start Now' और 'Levitating' जैसे गानों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनकी आवाज और परफॉर्मेंस के करोड़ों प्रशंसक हैं। दुआ लीपा को अब तक सात ब्रिट अवॉर्ड और तीन ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुके हैं।

/img/99/1780309705075

भारत में भी है बड़ी फैन फॉलोइंग

दुआ लीपा की भारत में भी जबरदस्त लोकप्रियता है। नवंबर 2024 में उन्होंने मुंबई के MMRDA ग्राउंड्स में लाइव परफॉर्म किया था। उनके कॉन्सर्ट में हजारों फैंस पहुंचे थे और कार्यक्रम को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल दुआ लीपा और कैलम टर्नर की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। वायरल तस्वीरों और मीडिया रिपोर्ट्स के कारण चर्चाएं तेज हैं। फैंस अब दुआ लीपा और कैलम टर्नर की तरफ से आने वाले आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts