PlayBreaking News

VIRUSHKA : IPL ट्रॉफी के साथ झलका प्यार, विराट और अनुष्का की रोमांटिक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

IPL2026 की ट्राफी RCB के नाम होने के साथ ही पूरे खेमे में खुशियों की लहर है। जश्न का सिलसिला जारी है। इस बीच सीजन और फाइनल के स्टार रहे विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के फोरहेड को किस करते हुए दिख रही हैं।
Follow on Google News
 IPL ट्रॉफी के साथ झलका प्यार, विराट और अनुष्का की रोमांटिक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने का मौका दिया है। जब टीम ने खिताब अपने नाम किया, तो खुशी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रही। इस जीत के साथ भावनाओं, सपनों और रिश्तों की एक खूबसूरत कहानी भी सामने आई, जिसने फैंस का दिल छू लिया। इस कहानी के केंद्र में थे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, जिनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्यार की नई मिसाल बन गई।

जब शब्दों से ज्यादा बोल गया एक 'किस'

RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास तस्वीर साझा की। तस्वीर में कोई लंबा संदेश नहीं था, न ही किसी तरह का दिखावा, लेकिन उसमें मौजूद एक पल ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया। फोटो में अनुष्का, विराट कोहली के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं।यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि संघर्ष, विश्वास और साथ निभाने की कहानी का खूबसूरत प्रतीक बन गई। विराट के चेहरे पर जीत की संतुष्टि थी, जबकि अनुष्का के इस प्यार भरे अंदाज में वर्षों की दुआएं और गर्व साफ दिखाई दे रहा था।

बेंगलुरु की जीत में 5 बड़े फेक्टर्स ; जिसने बनाया चैंपियन, बॉलिंग में भुवनेश्वर की स्विंग ने छुटाएं पसीने, विराट का हर पारी में चला बल्ला

ट्रॉफी बनी प्यार की गवाह

इस वायरल तस्वीर की सबसे खास बात यह रही कि विराट और अनुष्का के बीच आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी भी मौजूद थी। लाल रंग के बैकग्राउंड में खींची गई यह तस्वीर किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लग रही थी। तस्वीर ने यह साबित कर दिया कि हर बड़ी सफलता के पीछे किसी अपने का भरोसा और प्यार भी होता है।

तीन इमोजी में छिपी हजारों भावनाएं 

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर के साथ कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखा। उन्होंने सिर्फ तीन इमोजी पोस्ट किए। लेकिन इन तीन प्रतीकों ने जीत, प्रेम और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता की पूरी कहानी बयां कर दी। फैंस का मानना है कि कभी-कभी भावनाएं शब्दों की मोहताज नहीं होतीं और यह पोस्ट उसी का सबसे खूबसूरत उदाहरण है।

RCB: IPL फाइनल के बाद मैदान पर छलके जज्बात, हर टीम और फैंस के लिए यादगार रहे ये पल

सोशल मीडिया पर बरसा फैंस का प्यार 

तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे आईपीएल सीजन की सबसे प्यारी तस्वीर बताया, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इन दोनों के बीच कुछ तो खास चल रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा, अनुष्का ने दुआ की, विराट ने मेहनत की और बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts