Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, आरोपी तलवार लहराते हुए बोला- केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही...

Follow on Google News
पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, आरोपी तलवार लहराते हुए बोला- केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही...
कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। मोहम्मद रसूल नामक शख्स ने तलवार लहराते हुए पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कर्नाटक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इलाके के अलग-अलग हिस्सों में सर्चिंग की जा रही है। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1764861078335304077[/embed]

केंद्र में कांग्रेस सरकार आते ही...

आरोपी शख्स ने वीडियो में धमकी देते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही वह पीएम मोदी को जान से मार देगा। वीडियो में आरोपी तलवार लहराते हुए भी दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(1), 25(1)(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सुरपुर पुलिस इस सिलसिले में हैदराबाद समेत कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं जान से मारने की धमकी

प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीते साल अक्टूबर में NIA को एक धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ाने की धमकी दी थी। वहीं, जुलाई में भी यूपी के देवरिया के रहने वाले एक शख्स ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ये भी पढ़ें-कर्नाटक में मास्क पहने युवक ने तीन छात्राओं पर फेंका तेजाब, एक की हालत नाजुक; आरोपी गिरफ्तार
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts