Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Narendra Modi AI Video :कांग्रेस का AI मजाक, PM मोदी को चायवाला बताने पर BJP का फूटा गुस्सा

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक AI वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें वैश्विक मंच पर चायवाले के रूप में दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया।
कांग्रेस का AI मजाक, PM मोदी को चायवाला बताने पर BJP का फूटा गुस्सा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया पर एक छोटा 6 सेकंड का AI वीडियो अचानक सबकी नजरों में आ गया। कांग्रेसी नेता डॉ. रागिनी नायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक AI जनरेटेड वीडियो साझा किया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाले के रूप में दिखाया गया है, जिसमें PM जोर-जोर से चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए बोलते नजर आ रहे हैं।

    इस 6 सेकंड के वीडियो में प्रधानमंत्री के हाथ में चाय की केतली और कप है, और इसे एक अंतरराष्ट्रीय समिट का दृश्य दिखाते हुए बनाया गया है। वीडियो में पीएम मोदी रेड कारपेट पर चल रहे हैं। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे लगे हैं, जिनमें भाजपा का झंडा भी शामिल है। कांग्रेस के पोस्ट में वीडियो के कैप्शन के साथ लिखा गया- अब ई कौन किया बे।

    Twitter Post

     वीडियो पर BJP की तीखी प्रतिक्रिया

    भाजपा ने इस वीडियो पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे शर्मनाक और अपमानजनक बताया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उनका कहना है कि यह 140 करोड़ मेहनती और योग्य भारतीयों का अपमान है।

    Twitter Post

     सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में सियासी विवाद तेज हो गया। जहां कांग्रेस इसे फनी और हल्के अंदाज में पेश कर रही है, वहीं बीजेपी इसे प्रधानमंत्री की गरिमा के खिलाफ बता रही है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts