Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी, पिता की याद में टूटकर रो पड़े हेमंत सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह को निधन हो गया। शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंचे और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से भी मुलाकात की। पीएम से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन इतने भावुक हो गए कि आंसू नहीं रोक पाए।
शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी, पिता की याद में टूटकर रो पड़े हेमंत सोरेन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंचे और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से भी मुलाकात की। पीएम से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन इतने भावुक हो गए कि आंसू नहीं रोक पाए।

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह (4 अगस्त) को निधन हो गया। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे और लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। बीते एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

    पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर दी जानकारी

    प्रधानमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- मैंने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात की। मेरी संवेदनाएं हेमंत जी, कल्पना जी और उनके प्रशंसकों के साथ हैं। पीएम मोदी के एक्स हैंडल से अस्पताल की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं।

    Twitter Post

    हेमंत सोरेन ने कहा- ‘मैं शून्य हो गया हूं’

    शिबू सोरेन के निधन की जानकारी उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर दी। उन्होंने लिखा- आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।

    Twitter Post

    देशभर के नेताओं ने जताया शोक

    शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है।

    गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- शिबू सोरेन जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए वर्षों तक संघर्ष किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts