Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पिपरिया में PM मोदी की सभा : बोले- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म, वहां से मोदी की गारंटी शुरू; राहुल को बताया जादूगर शहजादा

Follow on Google News
पिपरिया में PM मोदी की सभा : बोले- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म, वहां से मोदी की गारंटी शुरू; राहुल को बताया जादूगर शहजादा
नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पिपरिया में चुनावी सभा की। राम मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। यहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का 8 दिन के अंदर ये तीसरा दौरा रहा।

PM मोदी का संबोधन 

अंत में कहा, अपने गांव, मोहल्ले और अड़ोस-पड़ोस के परिवारों तक मेरी राम-राम पहुंचा देना। भारत माता की जय के नारे के साथ संबोधन संपन्न। https://twitter.com/psamachar1/status/1779435241616343251 हम अन्नदाता को उर्वरक दाता और ऊर्जा दाता बनाना चाहते हैं, बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम जारी, दालों और मोटे अनाज को दुनिया तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, सीएम डॉ मोहन यादव की सरकार गंभीरता से हर गारंटी पूरी करने मे जुटी, जनता से की पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने की अपील, अगली बार नर्मदापुरम आऊंगा तो मावाबाटी और गुड़ की जलेबी के साथ मनाएंगे विजय उत्सव, इस बार की राम नवमीं बहुत खास। https://twitter.com/psamachar1/status/1779434103349383440 2025 में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, एकलव्य स्कूलो की संख्या 750 की जाएगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1779430435468325148 हर गरीब के पक्के घर का सपना पूरा करना मोदी की गारंटी, भाजपा ने वाले समय में 3 करोड़ नए घर बनाने का संकल्प लिया है। दिव्यांगों को भी आवास योजना का लाभ मिलेगा, होशंगाबाद में किसानों को 400 करोड़ रुपए पीएम किसान सम्मान निधि से मिले। आने वाले 5 साल में 2000 करोड़ रुपए खाते में आएंगे, गरीबों को मुफ्त राशन, पांच लाख तक का फ्री इलाज जारी रहेगा। 70 साल के ऊपर के हर वृद्ध को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1779429502541856916 भाजपा भारत की सेवा में लगी है ताकि भारत सशक्त बने। विपक्षी पार्टियां खुद को मजबूत नहीं बना सकती, वो देश को क्या मजबूत बनाएगी। हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही है, जो खुद कांग्रेस के नेताओं को ही समझ नहीं आ रही। कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की है कि वो एक झटके में देश से गरीबी हटा देंगे! ये बात सुनकर पूरा देश हैरान है। देश पूछ रहा है कि आखिर ये शाही जादूगर, इतने बरसों तक कहां छुपा था। मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती हैं, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, इसलिए हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही हैं, जो उनके नेताओं को समझ नहीं आ रहीं, कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की, एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा, देश पूछ रहा है कि आखिर ये शाही जादूगर इतने बरसों तक कहां छिपा था, 50 साल पहले इनकी दादी ने देश से गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से पहले 10 साल तक इन्होंने रिमोट से सरकार चलाई। और कह रहे हैं कि अब बस इनको झटके वाला मंत्र मिल ही गया है। ऐसे दावे करते हैं, तभी ये देश भर में हंसी के पात्र बने हुए हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1779432607446667649 भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के रूप में आपके सामने है। गांव हो या शहर, सरकार हर गरीब का पक्के घर का सपना पूरा करेगी, ये मोदी की गारंटी है। आने वाले समय में 3 करोड़ नए घर बनाने का संकल्प हमने लिया है। दिव्यांग साथियों को भी आवास योजना का लाभ मिलेगा। INDI गठबंधन के दलों के घोषणा पत्र में एक से बढ़कर एक खतरनाक वादे हैं। उनके एक साथी के घोषणा पत्र की एक एक लाइन ऐसी है, जो देश को आर्थिक रूप से दिवालिया बना सकती है। उनके एक साथी का घोषणा पत्र कहता है कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। अभी थोड़ी देर पहले ही दिल्ली में मुझे भाजपा का संकल्प पत्र देश की जनता के चरणों में रखने का सौभाग्य मिला। मैंने वहां मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से बताया है। उनके एक साथी के घोषणा पत्र की एक एक लाइन ऐसी है, जो देश को आर्थिक रूप से दिवालिया बना सकती है। उनके एक साथी का घोषणा पत्र कहता है कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। दुनिया में चारों तरफ भय का वातावरण है, ऐसी दुनिया के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली भारत बहुत जरूरी है। आज भाजपा भारत की सेवा में इसलिए लगी है, जिससे भारत मजबूत और सशक्त बनें। ये काम क्या एक स्थिर, कमजोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का INDI (इंडी) गठबंधन कर सकता है। जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकती, वह देश को क्या मजबूत बनाएगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1779427175286108247 ये लोग 10 साल से सत्ता से बाहर हैं। 10 साल में ऐसे छटपटा रहे हैं कि जैसे उनका और उनकी भावी पीढ़ियों का सबकुछ लूट गया हो। कांग्रेस वाले अगर यही कारनामें करते रहेंगे और उनका तौर-तरीका यही रहेगा, तो ये जलन उनको इतना जला देगी कि देश उनको आगे कभी मौका नहीं देगा। अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। आग देश में नहीं, बल्कि आग और जलन उनके दिलों में लगी है। ये जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वो उनको अंदर से जला रही है। आजादी के बाद अनेक दशक तक कांग्रेस के एक ही परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई है। इसी परिवार ने देश में आपातकाल लगाया था। कांग्रेस लोकतांत्रिक सरकार को पत्तों के महल की तरह गिरा देती थी, अपनी मर्जी से इतिहास बदला। कांग्रेस ने अपने हिसाब से तोड़ा-मरोड़ा और लिखवाया। इन्होंने खुद का ही महिमामंडन करवाया। जैसे ही गरीब घर का बेटा पीएम बना तो अफवाह फैलाने लगे कि मोदी संविधान बदल देगा, लेकिन बाबा साहब के संविधान की वजह से ही मोदी यहां पहुंचा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1779425546801406359 कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को कभी भी स्वीकार नहीं किया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को 'राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में घोषित करने का सौभाग्य भी भाजपा सरकार को मिला है। हमने बाबा साहेब को सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक भारत में उनके योगदान को नई पहचान दी है। आप मोबाइल फोन से जो डिजिटल पेमेंट करते हैं, उस डिजिटल पेमेंट योजना का नाम BHIM UPI है, ये नाम हमने बाबा साहेब के नाम पर ही रखा है। मैदान में जगह नहीं होने के करण लोगों से क्षमा भी मांगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1779428231030112403 ये बाबा साहेब का संविधान है, जिसके कारण आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी परिवार की बेटी है। जिस समाज को सबसे अंत में पूछा गया, जिसको वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति के रूप में पहली नागरिक है। MP ने देश को चौंका दिया था, होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था। यहां की लहर पूरे देश में फैसल चुकी है, देश के कोने-कोने से आवाज आ रही है फिर एक बार 400 पार, आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। जो सम्मान कांग्रेस ने उनको कभी नहीं दिया, वो सम्मान करने का सौभाग्य हमें मिला है। जिनका कांग्रेस ने सदैव अपमान किया, ये उन्ही के बनाए संविधान की ताकत है कि एक गरीब का बेटा आपके पास तीसरी बार आशीर्वाद मांगने आया है। महू में उनका घर हो या देश-विदेश में वे जहां भी रहे, उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का सौभाग्य भाजपा सरकार को मिला है। https://twitter.com/psamachar1/status/1779423685633564873 पिपरिया (नर्मदापुरम) में पीएम नरेंद्र मोदी ने नर्मदा मैया की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की। CM डॉ मोहन यादव का आभार जताया, बोले- कार्यक्रम में हो रही देरी के कारण सीएम ने सभा को संबोधित करने के बजाय सीधे पीएम को आमंत्रित किया।  https://twitter.com/psamachar1/status/1779421707390034030  

पीएम मोदी का स्वागत

https://twitter.com/psamachar1/status/1779419050873147749

8 दिन में तीसरा दौरा

  • 7 अप्रैल- जबलपुर के गोरखपुर क्षेत्र में एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया।
  • 9 अप्रैल- बालाघाट में सभा को संबोधित किया।
  • 14 अप्रैल- नर्मदापुरम के पिपरिया में पचमढ़ी रोड पर सभा को संबोधित किया।
पीएम का चौथा दौरा सागर में रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अप्रैल को सागर आएंगे। यहां वे बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में जनसभा करेंगे। सागर दौरे से पूरे बुंदेलखंड को साधने की कोशिश होगी। प्रदेश के नर्मदापुरम में 26 अप्रैल को और सागर लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होना है।

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर पहले चरण में चुनाव

  • मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। भाजपा ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ सीधी, मंडला और छिंदवाड़ा के लिए अपने कैंडिडेट ही बताए हैं।
  • सीधी और मंडला की लोकसभा सीट पर टिकट की जानकारी साफ मिल गई है। सीधी सीट में भाजपा से डॉ. राजेश मिश्रा तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा गया है।
  • मंडला सीट पर भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते तो कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को उतारा है।
  • छिंदवाड़ा में भाजपा ने नकुलनाथ वहीं, कांग्रेस ने बंटी साहू को मौका दिया है।
  • इसी के साथ बालाघाट, शहडोल और जबलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। बीजेपी ने शहडोल में हिमाद्री सिंह, बालाघाट में भारती पारधी और जबलपुर में आशीष दुबे को टिकट दिया।

MP में चार चरणों में वोटिंग

तारीख सीट की संख्या सीट का नाम
19 अप्रैल 6 सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
26 अप्रैल 7 टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद
7 मई 8 मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल
13 मई 8 देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

चार महीने में करीब 3 लाख वोटर्स बढ़े

मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे। इस तरह 4 महीने में 3 लाख कुल वोटर्स बढ़ चुके हैं। कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts