PlayBreaking News

8 दिन, 5 देश, 5 सर्वोच्च सम्मान… यात्रा के बाद स्वदेश लौटे PM मोदी, जानें दौरे की खास बातें

Follow on Google News
8 दिन, 5 देश, 5 सर्वोच्च सम्मान… यात्रा के बाद स्वदेश लौटे PM मोदी, जानें दौरे की खास बातें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 से 9 जुलाई 2025 तक 8 दिवसीय विदेश दौरा कर कूटनीतिक इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा की और सभी देशों से भारत के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई दी। यह दौरा न केवल भारत की विदेश नीति की बड़ी सफलता रहा, बल्कि मोदी को एक साथ 5 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी प्राप्त हुए जो अपने आप में एक वैश्विक रिकॉर्ड है।

यात्रा की रूपरेखा और महत्व

यात्रा अवधि: 2 जुलाई – 9 जुलाई 2025

कुल देश: 5 (घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील, नामीबिया)

प्रमुख सम्मेलन: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (ब्राजील)

उपलब्धियां: 5 सर्वोच्च सम्मान, 20 से ज्यादा समझौते, UPI अंतरराष्ट्रीयरण, ग्लोबल साउथ में भारत की भूमिका मजबूत

घाना (2-3 जुलाई) – अफ्रीका में नई शुरुआत

  • 30 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय पीएम की यात्रा।
  • घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने मोदी को ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया।
  • UPI, हेल्थ, शिक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के समझौते।
  • भारत-घाना व्यापार को अगले 5 वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य।
  • मोदी ने घाना की संसद को संबोधित किया और अफ्रीका को ‘वैक्सीन हब’ बनाने की बात रखी।

त्रिनिदाद और टोबैगो (3-4 जुलाई) – प्रवासी भारतीयों से जुड़ाव

  • 1999 के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा।
  • पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ सम्मान मिला।
  • भारतीय मूल की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, खेल, और आईटी क्षेत्र में 6 समझौते।
  • 2000 लैपटॉप, कृत्रिम अंग शिविर और सौर ऊर्जा सहायता की घोषणाएं।
  • भारतीय समुदाय को चौथी से छठी पीढ़ी तक OCI कार्ड देने की घोषणा।

अर्जेंटीना (4-5 जुलाई) – व्यापार और ऊर्जा में सहयोग

  • 57 वर्षों में पहली भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा।
  • पीएम मोदी को ब्यूनस आयर्स में ‘Key to the City’ सम्मान मिला।
  • कृषि, ऊर्जा, मिनरल्स, ड्रोन, ICT, UPI, विज्ञान एवं अंतरिक्ष में सहयोग।
  • भारत-MERCOSUR व्यापार समझौते को बढ़ाने की चर्चा।

testetstette
test

ब्राजील (5-8 जुलाई) – ब्रिक्स मंच पर भारत की मजबूती

  • 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन – पीएम मोदी की चौथी ब्राजील यात्रा।
  • पीएम मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’ से सम्मान।
  • ब्रिक्स घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा शामिल कराना बड़ी कूटनीतिक जीत।
  • डिजिटल टेक्नोलॉजी, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और कृषि अनुसंधान पर समझौते।
  • ग्लोबल साउथ की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती।

नामीबिया (8-9 जुलाई) – अफ्रीका में रणनीतिक साझेदारी

  • 27 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा।
  • मोदी को मिला नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’।
  • भारत-नामीबिया सहयोग के तहत यूपीआई समझौता, स्वास्थ्य और उद्यमिता केंद्र पर MOU।
  • नामीबिया बना यूपीआई तकनीक अपनाने वाला पहला देश।

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख

  • 5 सर्वोच्च सम्मान एक ही दौरे में पाने वाले पहले भारतीय नेता।
  • UPI को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बनाने की दिशा में बड़ा कदम।
  • ग्लोबल साउथ में चीन के प्रभाव को संतुलित करने की रणनीति को बल।
  • ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख सशक्त।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts