Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीतीश-मोदी का एयरपोर्ट मोमेंट :पैर छूने की कोशिश... PM ने मुस्कुराकर रोका, VIDEO बना चर्चा का विषय

पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन इस भव्य समारोह का सबसे चर्चित दृश्य वह क्षण बना जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने झुके। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने तुरंत स्नेहपूर्वक उनका हाथ पकड़कर रोक लिया। RJD ने वीडियो शेयर कर कसा तंज।
पैर छूने की कोशिश... PM ने मुस्कुराकर रोका, VIDEO बना चर्चा का विषय
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। लेकिन इस भव्य समारोह का सबसे चर्चित दृश्य वह क्षण बना जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने झुके। पीएम मोदी ने तुरंत स्नेहपूर्वक उनका हाथ पकड़कर रोक लिया। यह दृश्य राजनीतिक शिष्टाचार, सम्मान और पुरानी परंपरा को फिर जगाने का प्रतीक बन गया।

    एयरपोर्ट पर ‘पैर छूने’ का द्श्य छाया

    शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी जब पटना एयरपोर्ट लौटे, तभी नीतीश कुमार खुद उन्हें विदा करने पहुंचे थे। पीएम मोदी के जाने के वक्त नीतीश कुमार उनके पैर छूने झुके। प्रधानमंत्री ने उन्हें रोकते हुए मुस्कुराकर हाथ थाम लिया। यह दृश्य देखते ही कैमरों की फ्लैश लाइटें तेज हो गईं और यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। राजनीतिक हलकों में इसे "सम्मान और संबंधों की पुनः पुष्टि" के रूप में देखा जा रहा है।

    Twitter Post

    RJD ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    राष्ट्रीय जनता जल (RJD) ने एक्स पर पटना एयरपोर्ट का वीडियो साझा करते हुए लिखा- 'वीडियो में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार!' सोशल मीडिया पर समर्थकों से लेकर विरोधियों तक, हर जगह इस दृश्य को लेकर चर्चा तेज है।

    पहली बार नहीं, कई बार दिखा नीतीश का ‘सम्मान’

    यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार पीएम मोदी के पैर छूने झुके हों।

    • दरभंगा, नवंबर 2024: सार्वजनिक मंच पर भी वे पैर छूने झुके थे, मोदी ने वहीं रोक दिया।
    • एनडीए संसदीय दल बैठक: बैठक शुरू होने से पहले नीतीश का यही प्रयास दिखा।
    • लोकसभा चुनाव प्रचार–2024: मंच पर भी नीतीश मोदी का आशीर्वाद लेने आगे बढ़े थे।

    हर बार पीएम मोदी ने उसी स्नेहपूर्ण अंदाज में उन्हें रोककर सम्मान दिया।

    नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली शपथ 

    पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

    नई सरकार में 26 मंत्रियों को मिली जगह 

    • 14 मंत्री बीजेपी कोटे से
    • 8 मंत्री JDU से
    • 2 मंत्री LJP (R)
    • 1-1 मंत्री HAM और RLSP से
    • जदयू कोटे से एक बार फिर जमा खान मंत्री बने हैं, जो इस कैबिनेट का एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं।

    कैबिनेट में 13 नए चेहरे 

    • इस बार मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरों को जगह मिली है।
    • रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह पहली बार कैबिनेट में शामिल किए गए।
    • चिराग पासवान की पार्टी से संजय सिंह मंत्री बने, जिन्होंने महुआ सीट से तेजप्रताप यादव को हराया था।
    • मंच पर चिराग पासवान ने जेपी नड्डा और जीतन राम मांझी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts