कोच्चि में PM मोदी :अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल, बोले पूरे राज्य में खुशी का माहौल

दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए अखिल केरल धीवर सभा ने जो काम किए हैं, वे सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए का गुड गवर्नेंस एजेंडा राज्य की मौजूदा सरकारों से अलग है। 
Follow on Google News
अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल, बोले पूरे राज्य में खुशी का माहौल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल के दौरे पर कोच्चि पहुंचे, जहां उन्होंने अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि राज्य के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने केरल का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

    राज्य को उसकी संस्कृति के हिसाब से नाम मिला- PM

    PM ने कहा कि जब वे यहां खड़े हैं तो पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि मलयाली समाज लंबे समय से इस बदलाव की मांग कर रहा था और अब इस खूबसूरत राज्य को उसकी संस्कृति के अनुरूप नाम मिल गया है। मोदी ने इस फैसले के लिए राज्य के लोगों को बधाई भी दी।
    हजार करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

    Twitter Post

    अपने केरल दौरे के दौरान मोदी कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। एर्नाकुलम में करीब ₹10,800 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जबकि तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग ₹5,650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।

    यह भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि किस्त की तारीख का हुआ ऐलान, प्रधानमंत्री गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए

    एनर्जी, रेलवे से जुड़ी कई जरूरी योजनाएं

    ये परियोजनाएं एनर्जी, हाईवे, रेलवे और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़ी हैं। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे।

    एर्नाकुलम में NDA की रैली में लेंगे हिस्सा

    प्रधानमंत्री का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद वे दोपहर करीब 2:15 बजे एर्नाकुलम में होने वाली एनडीए की रैली को भी संबोधित करेंगे। इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। राजनीतिक दृष्टि से भी यह दौरा अहम माना जा रहा है, क्योंकि केरल में आगामी चुनावों को देखते हुए एनडीए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

    केरल के युवाओं की उम्मीदें पूरी होगी

    दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए अखिल केरल धीवर सभा ने जो काम किए हैं, वे सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए का गुड गवर्नेंस एजेंडा राज्य की मौजूदा सरकारों से अलग है। पीएम ने कहा कि LDF और UDF की राजनीति के मुकाबले एनडीए विकास आधारित राजनीति पर जोर दे रही है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार के प्रयासों से केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा किया जाएगा और राज्य को विकास की नई दिशा मिलेगी।

    Twitter Post
    Twitter Post

    मदुरै एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल स्टेटस

    प्रधानमंत्री के दौरे से एक दिन पहले मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने तमिलनाडु के Madurai Airport को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी भी दे दी।दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह फैसला क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। उनके मुताबिक इस अपग्रेड से मदुरै और आसपास के इलाकों में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts