पीएम किसान सम्मान निधि किस्त की तारीख का हुआ ऐलान, प्रधानमंत्री गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए

पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस योजना के तहत 22वीं किस्त जल्द ही किसानों को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।  
पीएम किसान सम्मान निधि किस्त की तारीख का हुआ ऐलान, प्रधानमंत्री गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी दौरे के दौरान यह किस्त जारी करेंगे। इस चरण में देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 19 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। कृषि मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार खरीफ फसलों की बुवाई से पहले मिलने वाली यह राशि किसानों के लिए काफी सहायक साबित होगी।

    बीज और उर्वरक खरीदने में मिलेगी मदद 

    पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 2000 रुपए की यह किस्त किसानों को खेती की तैयारी में मदद करेगी। खरीफ सीजन की बुवाई से पहले किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसी जरूरी कृषि सामग्री खरीदनी होती है। ऐसे समय पर सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता से किसानों का बोझ कुछ कम हो जाता है। सरकार का मानना है कि इससे किसानों को समय पर खेती से जुड़ी जरूरी चीजें उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और उत्पादन बढ़ाने में भी सहूलियत होगी।

    2019 में शुरू हुई थी यह योजना 

    केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि एकमुश्त नहीं बल्कि तीन बराबर किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है। यानी हर चार महीने में 2000 रुपए की एक किस्त सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। आम तौर पर यह किस्तें फरवरी-मार्च, जून-जुलाई और अक्टूबर-नवंबर के बीच जारी की जाती हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और खेती के खर्च को कम करने में मदद करना है।

    21वीं किस्त नवंबर में जारी हुई थी

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद से देश भर के किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2025 में 19वीं किस्त के रूप में 9.8 करोड़ किसानों को करीब 22 हजार करोड़ रुपए दिए गए थे। वहीं अगस्त 2025 में 20वीं किस्त के तहत 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपए और नवंबर 2025 में 21वीं किस्त के रूप में लगभग नौ करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। 21वीं किस्त तक इस योजना के तहत कुल लगभग 4.09 लाख करोड़ रुपए किसानों को सीधे डीबीटी के माध्यम से दिए जा चुके हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts