चाय की दुकान से देश की कमान तक! मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में जश्न, वडनगर से काशी तक खास तैयारी, आज से सेवा अभियान शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 76 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के साथ BJP ने एक महीने के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है। वडनगर और वाराणसी से बाइक यात्राएं निकाली जा रही हैं, जबकि देश के कई हिस्सों में दीप जलाने, रक्तदान, स्वच्छता और दूसरे सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
चाय की दुकान से देश की कमान तक! मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में जश्न, वडनगर से काशी तक खास तैयारी, आज से सेवा अभियान शुरू
मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया देश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर BJP देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसे मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने से भी जोड़ा गया है। अभियान के दौरान सेवा, जनसंपर्क, रक्तदान, स्वच्छता और युवा कार्यक्रमों पर जोर रहेगा। जन्मदिन के दिन वडनगर और वाराणसी से दो बाइक यात्राओं को रवाना किया गया है। इन यात्राओं का मकसद दोनों शहरों को जोड़ते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचना है। साथ ही कई राज्यों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी रखा गया है।

वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा

मोदी के जन्मस्थान वडनगर और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी को जोड़ने के लिए दो सेवा संकल्प बाइक यात्राएं शुरू की गई हैं। एक यात्रा वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर की ओर जा रही है। BJP के मुताबिक, यात्रा 10 राज्यों और 193 जिलों से होकर गुजरेगी। दोनों यात्राओं का समापन 7 अक्टूबर के आसपास निर्धारित किया गया है।

युवाओं के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान, UP में अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

एक महीने तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

BJP का यह अभियान सिर्फ जन्मदिन तक सीमित नहीं है। पार्टी ने इसे एक महीने तक चलाने की योजना बनाई है। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क और युवाओं से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। पार्टी के अनुसार, अभियान का फोकस सेवा और लोगों तक पहुंच बनाने पर रहेगा।

देशभर में जगमगाएंगे लाखों दीये

मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत कई जगह दीप जलाए जाने की तैयारी है। गुजरात में 88 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये 18,500 से अधिक स्थानों पर जलाने की योजना बताई गई है। BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने लोगों से शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों के बाहर दीप जलाने की अपील की थी।

उज्जैन से काशी तक खास आयोजन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी जन्मदिन को लेकर बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। BJP अध्यक्ष नितिन नबीन रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता बाइक यात्रा के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल

इस साल मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल भी पूरे हो रहे हैं। उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और 2014 में प्रधानमंत्री बने। BJP ने जन्मदिन के कार्यक्रमों को इसी लंबे राजनीतिक सफर से जोड़कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का रूप दिया है।

20 दिन का अनशन खत्म! जरांगे ने सरकार को दिया 90 दिन का अल्टीमेटम

प्रधानमंत्री को मिल रही बधाइयां

जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों, BJP नेताओं और विभिन्न राज्यों के नेताओं ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों का सिलसिला जारी रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए BJP ने इस दिन को सेवा और जनसंपर्क से जोड़ने की कोशिश की है। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts