​Jan Dhan Yojana : देश में तेजी से खुल रहे प्रधानमंत्री जन-धन खाते, जीरो बैंलेंस सहित मिलती है कई सुविधाएं

देश में तेजी से खुल रहे प्रधानमंत्री जन-धन खाते, जीरो बैंलेंस सहित मिलती है कई सुविधाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश में प्रधानमंत्री जनधन योजना को साल 2014 में शुरू किया गया गया था। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का बैंक अकाउंट खुलवाकर उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। वित्त मंत्रालय ने पिछले सोमवार को जानकारी दी कि चार महीने तक चली राष्ट्रव्यापी समावेशन संतृप्ति अभियान के दौरान कुल 1.11 करोड़ नए प्रधानमंत्री जन धन योजना खाते खोले गए। 

    वित्त मंत्रालय ने क्या कहा

    वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा कि 31 अक्टूबर को संपन्न हुए इस चार महीने के अभियान का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को प्रमुख वित्तीय योजनाओं के दायरे में लाना था। बता दें जन धन खात एक अकाउंट होल्डर को कई सुविधाएं देता है। आइए, जानते हैं इस खाते की अधिक जानकारी के बारे में

    क्या-क्या सुविधाएं मिलती है

    • जन धन खाते में कोई न्यूनतम बैलेंस मैंटेन करने की आवश्यकता नहीं है।
    • इस खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
    • खाताधारक को रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है।
    • खाताधारकों को 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट (ओडी) सुविधा उपलब्ध है।
    • PMJDY खाते प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई), माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी बैंक (मुद्रा) योजना के लिए पात्र हैं।

     

    पिछले 11 वर्षों में 56 करोड़ खाते खोले गए

    देशभर में पिछले 11 साल में 56 करोड़ से ज्यादा जन-धन खाते खोले गए हैं, जिनमें कुल जमा राशि 2.68 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। अगस्त 2025 में आई जानकारी के मुताबिक, 38 करोड़ से ज्यादा निःशुल्क RuPay कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री जन धन योजना खाते के तहत 67% खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ओपन किए हैं, और 56 प्रतिशत खाते महिलाओं द्वारा खोले गए हैं।

    कहां खुलवा सकते हैं खाते

    प्रधानमंत्री जनधन खाता खुलवाने के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक की शाखा में या बैंक मित्र की सहायता से खाता आसानी से खुलवा सकता है। खाता खोलने के लिए कोई न्यूनतम राशि जमा नहीं करनी होती है। यानी आप जीरो बैलेंस पर भी खाता खुलवा सकते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts