PlayBreaking News

भोपाल में निकला 'यूनिटी मार्च' : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को भारत की एकता का प्रतीक बताया और उनके योगदान को याद किया।
Follow on Google News
 सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल में मंगगलवार को भव्य “यूनिटी मार्च” (पदयात्रा) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय पार्क स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण किया।

    मुख्यमंत्री ने इसके बाद हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

    देशभक्ति के नारों से गूंज उठा भोपाल

    यूनिटी मार्च के दौरान शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यात्रा के दौरान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण प्रफुल्लित हो उठा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे और पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती रही।

    Twitter Post

    सीएम ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देश में एकता दिवस मनाया जा रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने अंग्रेजों और पाकिस्तान दोनों से संघर्ष करते हुए देश को एक सूत्र में पिरोया। आज भारत की जो मजबूती पूरी दुनिया देख रही है, उसमें सरदार पटेल का ऐतिहासिक योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पटेल जी ने भारत के 562 रियासतों का विलय कर देश की एकता की नींव रखी थी।

    गुब्बारे उड़ाकर दिया एकता का संदेश 

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार पटेल पार्क, वल्लभ भवन में गुब्बारे उड़ाकर एकता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र में निकाले गए यूनिटी मार्च में भी हिस्सा लिया।

    सुरक्षा और प्रशासन की तैयारियां पूरी

    कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा बलों की तैनाती, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए।

    सरदार पटेल की विचारधारा आज भी प्रासंगिक

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किए, वही आज के 'न्यू इंडिया' की नींव हैं। हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र को और सशक्त बनाना है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts