Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस्लामाबाद :पाकिस्तान के डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कोर्ट में धमाका, 12 की मौत और 21 घायल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई

धमाके की असल वजहों का पता लगाया जा रहा है।
पाकिस्तान के डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कोर्ट में धमाका, 12 की मौत और 21 घायल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के पास मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 12 लोगों की मौत की खबर हैं, जबकि 21 घायल हुए हैं।

    यह धमाका काफी तेज था जिससे इसकी गूंज पुलिस लाइन्स हेडक्वार्टर तक सुनी गई, आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।

    पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

    धमाके के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि.. धमाका अदालत के पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों के पास हुआ। विस्फोट से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मलबे की जांच कर रहे हैं। हालांकि धमाका किन कारणों से हुआ यह पता लगाया जा रहा है। लेकिन संदेह है कि धमाका किसी विस्फोटक डिवाइस से, गैस सिलेंडर फटने से या किसी तकनीकी खराबी के भी हो सकता है।

    एक हफ्ते पहले कोर्ट परिसर में हुआ था धमाका

    इससे पहले 4 नवंबर को इस्लामाबाद में सुप्रीम कोर्ट भवन के बेसमेंट कैंटीन में भी धमाका हुआ। दरअसल यहां एक जोरदार गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट हुआ था। इसमें 12 लोग घायल हुए थे। धमाके की आवाज पूरे भवन में गूंजी, जिससे जजों, वकीलों, स्टाफ और विजिटर्स में दहशत फैल गई थी। इसके कारण कोर्ट की कार्यवाही तुरंत रोक दी गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक अस्पताल पहुंचाया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts