Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Millets In Mid Day Meal :सभी राज्य मिड डे मील में मिलेट्स का उपयोग करें, किसानों की बढ़ेगी आय : शिवराज

सभी राज्य मिड डे मील में मिलेट्स का उपयोग करें, किसानों की बढ़ेगी आय : शिवराज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भुवनेश्वर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्यों को मिड डे मील योजना के लिए श्री अन्न (मोटे अनाज) को खरीदना चाहिए और वह दिल्ली में अपने मंत्रालय में मिलेट्स कैफे खुलवाएंगे। चौहान ने यह बात लोक सेवा भवन सभागार में आयोजित समारोह में कहीं। चौहान ने ओडिशा सरकार के 'मंडिया दिबासा' (मिलेट्स डे) का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री कनक वर्धन सिंह देव सहित किसान व वैज्ञानिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंडिया दिबासा, केवल दिवस नहीं है, ये श्री अन्न को बढ़ावा देने का बहुत सार्थक प्रयत्न है। उन्होंने सभी राज्यों से किसानों का श्री अन्न खरीदने की अपील करते हुए कहा कि ओडिशा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर श्री अन्न खरीद रहा है, और इसे मिड डे मील में देना शुरू किया है। 

    
    

    अब दिल्ली में खुलवाएंगे मिलेट्स कैफे

    उन्होंने कहा कि यह भी तय कर दिया जाए कि हर सरकारी आयोजन, बैठकों में श्री अन्न से बने उत्पादों का ही उपयोग किया जाये। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि ओडिशा में मिलेट्स कैफे (मोटे अनाज का कैफे) खोले गए हैं और अब वह दिल्ली में बने केंद्रीय कृषि मंत्रालय में एक मिलेट्स कैफे खुलवाएंगे। ऐसे कैफे और भी खोलने जाने चाहिए।

    आंध्र में वॉटरशेड मिशन की करेंगे शुरुआत

    शिवराज सिंह चौहान आगामी 11 नवंबर को आंध्रप्रदेश के गुंटूर में वॉटरशेड महोत्सव का शुभांरभ करेंगे। यह महोत्सव ग्रामीण पानी और मिट्टी के संरक्षण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की एक राष्ट्रीय पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वॉटरशेड विकास की उपलब्धियों और भविष्य की रूपरेखा को प्रदर्शित करना है। चौहान का कृषि में बदलाव और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भेंट करने का कार्यक्रम है और इसके बाद वह केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी से भी कुंचनपल्ली में उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts