PlayBreaking News

Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट की आंखों-देखी....किसी का हाथ रोड पर पड़ा था तो किसी के शरीर के टुकड़े!

11 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल, राष्ट्रीय राजधानी में दहशत का माहौल
Follow on Google News
दिल्ली ब्लास्ट की आंखों-देखी....किसी का हाथ रोड पर पड़ा था तो किसी के शरीर के टुकड़े!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली।  दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। कार में हुआ ब्लास्ट इतना तेज था कि कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इसे साथ ही वहां मौजूद लोग गिर पड़े। चारों ओर धुआं फैल गया। ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 लोग घायल हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक चश्मदीद ने बताया कि वो घर पर सो रहे थे, जब छत पर गया तो देखा कि आग की लपटें आसमान छू रही थीं। चारों तरफ अफरातफरी मची हुई थी। मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्ति ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तो सड़क पर किसी का हाथ पड़ा हुआ देखा, हम पूरी तरह दंग रह गए। यह नजारा शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि आसपास कई कारें क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं और सड़क पर शरीर के टुकड़े बिखरे हुए थे। कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिर हुआ क्या है।

    बिल्डिंग्स की खिड़कियां खुल गईं

    चश्मदीदों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि बिल्डिंग्स की खिड़कियां तक खुल गईं। एक चश्मदीद ने बताया कि मैं अपनी दुकान में बैठा था, अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि मैं कुर्सी से गिर पड़ा। उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में इतना भयानक धमाका कभी नहीं सुना। ब्लास्ट के बारे में पता चलते ही दिल्ली के अन्य इलाकों में भी दहशत का माहौल हो गया। हर कोई जल्दी से जल्दी घर या सुरक्षित जगह पर पहुंचना चाह रहा था।

    कब-कब धमाकों से दहली दिल्ली

    25 मई 1996 : लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में विस्फोट —16 लोगों की मौत।

    10 अक्टूबर 1997 : कौड़िया पुल एवं किंग्सवे कैंप इलाकों में तीन विस्फोट — 1 की मृत्यु, 16 घायल।

    18 अक्टूबर 1997 : रानी बाग मार्केट में दो विस्फोट — 1 की मृत्यु, 23 घायल।

     26 अक्टूबर 1997 : करोल बाग मार्केट में दो विस्फोट — 1 मृत, लगभग 34 घायल।

     30 नवंबर 1997 : रेड फोर्ट क्षेत्र में विस्फोट — 3 की मृत्यु, 70 घायल।

     30 दिसंबर 1997 : पंजाबी बाग के पास बस में विस्फोट — 4 मरे, 30 घायल।

     18 जून 2000 : रेड फोर्ट के पास विस्फोट — 2 की मृत्यु, 12 घायल।

     22 मई 2005 : लिबर्टी एवं सत्यं सिनेमा हॉल में दो विस्फोट — 1 की मौत, लगभग 60 घायल।

    29 अक्तूबर 2005 : सरोजिनी नगर, पहाड़गंज व गोविंदपुरी में तीन विस्फोट — लगभग 60 की मौत, 100 से ज्यादा घायल। 

    13 सितंबर 2008 : गफ्फार मार्केट, कनॉट प्लेस व ग्रेटर कैलाश-I में विस्फोट — 20-30 की मौत, 90 से ज्यादा घायल।

    27 सितंबर 2008 : मेहरौली के फ्लावर मार्केट में विस्फोट — 3 की मृत्यु, 23 घायल।

    25 मई 2011: दिल्ली हाई कोर्ट पार्किंग में विस्फोट — कोई मृत्यु नहीं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts