Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tata Sierra 2025 :पुरानी यादें और नई टेक्नोलॉजी का शानदार मेल, तीन इंजन में मौजूद टाटा सिएरा

टाटा सिएरा अपने दमदार लुक और आधुनिक तकनीक के साथ फिर से आ रही है, जो पुरानी यादों को ताजा करेगी। टाटा की नई कार सिएरा (Sierra) इसी महीने मार्केट में लॉन्च होने वाली है। इस कार में कुछ ऐसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं, जो पहले कभी टाटा की किसी गाड़ी में नहीं दिए गए
पुरानी यादें और नई टेक्नोलॉजी का शानदार मेल, तीन इंजन में मौजूद टाटा सिएरा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। भारतीय सड़कों पर एक समय अपनी अनोखी पहचान बनाने वाली और देश की पहली लाइफस्टाइल SUV कही जाने वाली टाटा सिएरा (Tata Sierra) एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर इस बहुप्रतीक्षित SUV की लॉन्च डेट 25 नवंबर 2025 तय कर दी है। तीन दशक से भी ज्यादा समय बाद  यह SUV एक बिल्कुल नए अवतार में लौट रही है। जो पुरानी सिएरा की यादों को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती है।

    Uploaded media

    मॉर्डन प्लेटफॉर्म और तीन इंजन विकल्प

    बता दें कि, नई टाटा सिएरा को कंपनी के मॉर्डन Gen2 प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक (EV) जैसे तीनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इसके ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) वर्जन में 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। जो लगभग 170\hp की दमदार पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के शौकीनों के लिए सिएरा में Curvv EV और Harrier EV की तर्ज पर 55\kWh या 65\Wh का एक बड़ा बैटरी पैक मिलने की संभावना है। जिसके साथ AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) का विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है।

    Uploaded media

    कीमत और बाजार में स्थान

    टाटा सिएरा को कंपनी अपने लाइनअप में Curvv और Harrier के बीच रखेगी। उम्मीद है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच होगी। यह SUV सीधी टक्कर ह्युंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, मारुति ग्रैंड विटारा जैसी पॉपुलर मिडसाइज SUVs को देगी। 

    Uploaded media

    डिजाइन और फीचर्स

    नई टाटा सिएरा 90 के दशक के रैपअराउंड रियर ग्लास को आधुनिकता के साथ वापस लाई है। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट (ड्राइवर, सेंट्रल, पैसेंजर) और ADAS लेवल 2 सहित 6 एयरबैग जैसी उच्च सुरक्षा सुविधाएं हैं। लग्जरी के लिए वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं। फुल-विड्थ LED DRLs और 19-इंच अलॉय व्हील्स इसके लुक को शानदार बनाते हैं। यह SUV ICE और EV दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी जो विरासत और प्रीमियम परफॉर्मेंस का मेल है। वहीं, नई टाटा सिएरा केवल एक कार नहीं बल्कि एक नॉस्टैल्जिया की वापसी है। जो दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ नए जमाने की जरूरतों को पूरा करेगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts