Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Blast : धमाके वाली कार गुरुग्राम के सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड, पुलवामा के तारिक को बेची गई थी

धीमी गति से चल रही थी कार, पार्किंग में नहीं खड़ी थी
धमाके वाली कार गुरुग्राम के सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड, पुलवामा के तारिक को बेची गई थी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास हुआ ब्लास्ट स्लो स्पीड से चल रही कार में हुआ था। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने घटना के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमाके के समय कार के अंदर लोग मौजूद थे। कार ह्युंडई आई-20 थी, जो कि हरियाणा पासिंग थी। यह कार हरियाणा के गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में सलमान नाम के शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी। रजिस्ट्रेशन के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि उसने कार पुलवामा के तारिक नाम के व्यक्ति को बेच दी थी। अब पुलिस उसकी खोज कर रही है।

    Uploaded media

    सलमान के संपर्कों की तलाश 

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए की टीमें अब हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर सलमान और उससे जुड़े सभी संपर्कों की तलाश में जुटी हैं। हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, कई अन्य घायल हैं। घायलों की संख्या 30 के करीब है। शुरुआती जानकारी में कहा गया था कि पार्किंग में खड़ी कार में धमाका हुआ था। हालांकि, बाद में पुलिस की तरफ से साफ किया गया कि धमाका धीमी गति से चल रही कार में हुआ था और धमाके के समय उसके अंदर लोग भी मौजूद थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री से की बात 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट एक कार में उच्च तीव्रता वाला धमाका हुआ, जिससे कई वाहन जलकर खाक हो गए। सरकारी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है। चांदनी चौक व्यापार संघ द्वारा साझा किए गए वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही थी। एक शव एक वाहन पर पड़ा दिखाई दे रहा था। एक अन्य वीडियो में सड़क पर एक क्षत-विक्षत शव दिखाई दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट स्थल के पास मानव अंग बिखरे पड़े थे।

    Twitter Post

    मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख 

    मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि- दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts