People's Update
Thursday, April 2, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 2, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा
    राष्ट्रीय
    बिहार

    Bihar Election Phase 2 Voting :बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, 5 बजे तक 67.14% मतदान; EVM में कैद हुई 1302 उम्मीदवारों की किस्मत

    बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी फेज का मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। हालांकि कतार में खड़े वोटर्स वोट डाल पाएंगे।
    Publish Date: 11 Nov 2025, 6:15 PM (IST)Updated On: 11 Nov 2025, 7:16 PM (IST)Reading Time: 27 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। हालांकि कतार में खड़े वोटर्स वोट डाल पाएंगे। इसी के साथ इस चरण के 1302 उम्मीदवारों की किस्मत EVM कैंद हो गई है। बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 65% से अधिक पोलिंग दर्ज हुई थी। 

      LIVE अपडेट्स...

      दूसरे चरण का मतदान समाप्त

      बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, जो मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े हैं, उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

      शाम 5 बजे तक 67.14% वोटिंग

      Twitter Post

      जानिए कहां कितना हुआ मतदान

      बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक कुल 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज  निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 69.02%, पूर्वी चंपारण में 69.31%, शिवहर में 67.31%, सीतामढ़ी में 65.29%, मधुबनी में 61.79%, सुपौल में 70.69%, अररिया में 67.79%, किशनगंज में सर्वाधिक 76.26%, पूर्णिया में 73.79%, कटिहार में 75.23%, भागलपुर में 66.03%, बांका में 68.91%, कैमूर (भभुआ) में 67.22%, रोहतास में 60.69%, अरवल में 63.06%, जहानाबाद में 64.36%, औरंगाबाद में 64.48%, गया में 67.50%, नवादा में सबसे कम 57.11% तथा जमुई में 67.81% मतदान हुआ।

      दोपहर 3 बजे तक 60.40% वोटिंग

      बिहार में वोटिंग का आंकड़ा 60 फीसदी के ऊपर चला गया है। दोपहर 3 बजे तक 60.40% वोटिंग हुई, जो पहले फेज से लगभग 6 प्रतिशत ज्यादा है।

      Twitter Post

      दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग

      Twitter Post

      जिला का नाम

      दोपहर 1:00 बजे तक मत प्रतिशत

      पश्चिम चंपारण

      48.91%

      पूर्वी चंपारण

      48.01%

      शेखोहर

      48.23%

      सीतामढ़ी

      45.28%

      मधुबनी

      43.39%

      सुपौल

      48.22%

      अररिया

      46.87%

      किशनगंज

      51.86%

      पूर्णिया

      49.63%

      कटिहार

      48.50%

      भागलपुर

      45.09%

      बांका

      50.07%

      कैमूर (भभुआ)

      49.89%

      रोहतास

      45.19%

      अरवल

      47.11%

      जहानाबाद

      46.07%

      औरंगाबाद

      49.45%

      गया

      50.95%

      नवादा

      43.45%

      जमुई

      50.91%

      कुल (औसत)

      47.62%

      सुबह 11 बजे तक 31.38% वोटिंग

      बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38 फीसदी वोटिंग हुई है। पहले फेज में 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान हुआ था।

      Twitter Post

      बिहार में 11 बजे तक कहां कितनी वोटिंग हुई देखिए- 

      जिला का नाम

      11:00 बजे तक मतदान प्रतिशत (%)

      पश्चिम चंपारण

      32.39%

      पूर्वी चंपारण

      31.16%

      शेखपुरा

      31.58%

      सीतामढ़ी

      29.81%

      मधुबनी

      28.66%

      सुपौल

      31.69%

      अररिया

      31.88%

      किशनगंज

      34.74%

      पूर्णिया

      32.94%

      काठीहर

      30.83%

      भागलपुर

      29.08%

      बांका

      32.91%

      कैमूर (भभुआ)

      31.98%

      रोहतास

      29.80%

      अरवल

      31.07%

      जहानाबाद

      30.36%

      औरंगाबाद

      32.88%

      गया

      34.07%

      नवादा

      29.02%

      जमुई

      33.69%

      कुल

      31.38%

      फारबिसगंज में भिड़े BJP-कांग्रेस समर्थक 

      अररिया के फारबिसगंज में बीजेपी और कांग्रेस के समर्थक भिड़ गए। फारबिसगंज कॉलेज के बूथ संख्या 198 पर बिगड़ते हालात को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को बलप्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि, बीजेपी विधायक और एनडीए के उम्मीदवार ने यह आह्वान किया कि कांग्रेस के वोटर को पटक-पटक कर मारो। इसके बात से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामे के बाद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। 

      सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग

      बिहार चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग हुई है। यह पहले फेज में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान से ज्यादा है। बिहार चुनाव के पहले चरण में 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ था।

      Twitter Post

      बिहार में 9 बजे तक कहां कितनी वोटिंग हुई देखिए- 

      जिला नाम

      सुबह 9:00 बजे मतदान प्रतिशत (%)

      पश्चिम चम्पारण

      15.04

      पूर्वी चम्पारण

      14.11

      शेखोवर

      13.94

      सीतामढ़ी

      13.49

      मधुबनी

      13.25

      सुपौल

      14.85

      अररिया

      15.34

      किशनगंज

      15.81

      पूर्णिया

      15.54

      कटिहार

      13.77

      भागलपुर

      13.43

      बांका

      15.14

      कैमूर (भभुआ)

      15.08

      रोहतास

      14.16

      अरवल

      14.95

      जहानाबाद

      13.81

      औरंगाबाद

      15.43

      गया

      15.97

      नवादा

      13.46

      जमुई

      15.77

      कुल औसत

      14.55

      EVM और VVPAT में तकनीकी समस्याएं

      बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई जगहों पर मतदान EVM और VVPAT मशीन में खराबी के कारण प्रभावित हुआ। बांका जिले के कटोरिया बूथ-76 में मशीन खराब होने से वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। वहीं किशनगंज के बूथ-299 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान करीब 45 मिनट देरी से शुरू हुआ।

      औरंगाबाद के ओबरा-दाउदनगर बूथ में ईवीएम में खराबी के कारण वोटिंग 40 मिनट बाद शुरू हुई। जुमई के चकाई विधानसभा बूथ-301 पर VVPAT मशीन में गड़बड़ी के कारण भी मतदान में 40 मिनट की देरी हुई।

      नेपाल बॉर्डर के पास रक्सौल में सख्त सुरक्षा और चेकिंग की जा रही है, ताकि मतदान सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।

      रामनगर के 8 बूथों पर एक भी वोट नहीं 

      रामनगर विधानसभा के 8 बूथों पर नहीं पड़े एक भी वोट। बूथ नंबर 11 से 18 पर एक भी मतदात नहीं पहुंचा। बूथों पर मतदानकर्मी वोटरों का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों को लेकर नौरंगिया दोन और गोबरहिया दोन के ग्रामीण विरोध जता रहे हैं। 

      हरसिद्धि सीट से BJP उम्मीदवार ने डाला वोट

      बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने मोतिहारी में मतदान किया।

      Twitter Post

      निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने क्या कहा

      काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने कहा- मैं बहुत जगहों पर नहीं पहुंच पाई उसके लिए माफी मांगती हूं, आगे भी मुझे सेवा का एक मौका दें।

      Twitter Post

      BJP सांसद संजय जायसवाल ने किया मतदान

      बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बेतिया में अपना वोट डाला। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी की मतदान करने की अपील की।

      Twitter Post

      BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने डाला वोट

      जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने अपने पैतृक गांव नयागांव में किया मतदान, कहा- लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग शामिल हों और सशक्त राज्य बनाने में अपनी भागीदारी दें।

      Twitter Post

      कई जिलों में तकनीकी खराबी से देरी

      मतदान की शुरुआत के साथ ही कई इलाकों से EVM और VVPAT मशीनों में खराबी की खबरें आईं। बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 76 पर मशीन खराब होने के कारण वोटिंग करीब 70 मिनट देरी से शुरू हो सकी। किशनगंज के बूथ नंबर 299 और जमुई के चकाई क्षेत्र के बूथ 301 पर भी तकनीकी खराबी की वजह से मतदान देर से शुरू हुआ। वहीं औरंगाबाद के दाउदनगर और रक्सौल बॉर्डर एरिया में सुरक्षा जांच के चलते मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं।

      प्रमुख नेताओं और हस्तियों ने डाला वोट

      दूसरे चरण की वोटिंग में कई बड़े चेहरे भी मतदान केंद्र पहुंचे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह और काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह (फिल्म स्टार पवन सिंह की पत्नी) ने मतदान किया।

      दूसरे चरण में इतने मतदाता

      इस चरण में कुल 3.70 करोड़ वोटर शामिल हैं, जिनमें से 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं हैं। इसके अलावा 943 थर्ड जेंडर, 4.04 लाख दिव्यांग, और 63,373 सर्विस वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या 7.69 लाख है।

      आयु वर्ग के अनुसार मतदाता संख्या:

      18-19 वर्ष: 7.69 लाख

      20-29 वर्ष: 84.84 लाख

      30-40 वर्ष: 1.04 करोड़

      41-60 वर्ष: 1.24 करोड़

      60 वर्ष से अधिक: 48.42 लाख

      किन जिलों में हो रही वोटिंग

      दूसरे चरण में जिन 20 जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है।

      अलग-अलग समय तक वोटिंग

      • 19 विधानसभा सीटों के 4003 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
      • बोधगया की 106 बूथों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
      • बाकी 41,290 बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
      • कुल 45,399 मतदान केंद्रों में से 4,109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

      सुरक्षा के कड़े इंतजाम

      नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और पश्चिम चंपारण जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है। सीमा पर सघन चेकिंग की जा रही है और बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील कर दिया गया है। राज्यभर में चार लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहे।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Bihar Politics

      Bihar Election 2025

      Bihar Voting LIVE

      Bihar Election Phase 2

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा

      भोपाल में सरेराह मारपीट:कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा

      बीजेपी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नई सूची जारी

      भोपाल:बीजेपी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नई सूची जारी

      अब EV खरीदना भी हो गया महंगा...4 फीसदी देना होगा रोड टैक्स   

      MP News :अब EV खरीदना भी हो गया महंगा...4 फीसदी देना होगा रोड टैक्स  

      रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन 12 अप्रैल तक रद्द, कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव

      CG News:रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन 12 अप्रैल तक रद्द, कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव

      LPG पर दबाव कम करने की तैयारी, सरकार का PNG विस्तार पर फोकस

      पश्चिम एशिया संकट:LPG पर दबाव कम करने की तैयारी, सरकार का PNG विस्तार पर फोकस

      भोपाल के छोटा तालाब को और ‘छोटा’ करने की साजिश, किनारों पर डंप किए जा रहे पत्थर

      MP News :भोपाल के छोटा तालाब को और ‘छोटा’ करने की साजिश, किनारों पर डंप किए जा रहे पत्थर

      3% DA-DR बढ़ोतरी का आदेश जारी, मई में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन; 6 किस्तों में आएगा एरियर

      MP कर्मचारियों के लिए राहत:3% DA-DR बढ़ोतरी का आदेश जारी, मई में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन; 6 किस्तों में आएगा एरियर

      संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, इतिहास के जख्मों पर उठाए बड़े सवाल

      संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, इतिहास के जख्मों पर उठाए बड़े सवाल

      56% एक्सपोर्ट प्रभावित, कई सेक्टर पर दबाव

      ईरान-इजरायल टेंशन का भारत पर सीधा असर:56% एक्सपोर्ट प्रभावित, कई सेक्टर पर दबाव

      उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, ‘इविल आई’ इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो

      Raghav Chadha :उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, ‘इविल आई’ इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....