Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1, ढाई साल में 10.60 लाख गरीब परिवारों को मिला पक्का घर

वर्ष 2025-26 में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण सरकार गठन के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया था। इस लक्ष्य में 2.46 लाख अपूर्ण आवास, 2011 की प्रतीक्षा सूची के 6.33 लाख पात्र हितग्राही, आवास प्लस सूची के 8.19 लाख लाभार्थी तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना के 47 हजार से अधिक आवास शामिल किए गए थे।
पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1, ढाई साल में 10.60 लाख गरीब परिवारों को मिला पक्का घर

RAIPUR NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ को देश में ग्रामीण आवास निर्माण के मामले में नंबर-1 राज्य बना दिया है। सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में 10.60 लाख से अधिक ग्रामीण आवासों का निर्माण पूरा किया गया है, जबकि वर्ष 2025-26 में अकेले 6 लाख से ज्यादा मकान बनाकर राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

ढाई साल में 10.60 लाख से अधिक आवास तैयार

छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और अन्य आवासीय योजनाओं के माध्यम से पिछले ढाई वर्षों में 10 लाख 60 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया गया है। वर्ष 2025-26 में 6 लाख से ज्यादा आवास पूर्ण कर राज्य देश में सबसे अधिक ग्रामीण आवास निर्माण करने वाला राज्य बन गया है।

पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया था बड़ा संकल्प

सरकार गठन के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया था। इस लक्ष्य में 2.46 लाख अपूर्ण आवास, 2011 की प्रतीक्षा सूची के 6.33 लाख पात्र हितग्राही, आवास प्लस सूची के 8.19 लाख लाभार्थी तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना के 47 हजार से अधिक आवास शामिल किए गए थे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7800 से ज्यादा रोजगार के अवसर

वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को भी प्राथमिकता

राज्य सरकार द्वारा विशेष रूप से आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में भी आवास निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। पीएम जनमन योजना के तहत 33,601 आवास तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष परियोजना के माध्यम से 15 हजार अतिरिक्त आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा आवास प्लस सर्वे के जरिए नए पात्र गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें भी योजना का लाभ देने की प्रक्रिया जारी है।

प्रतिदिन बन रहे 1600 से अधिक मकान

आवास निर्माण की गति बढ़ाने के लिए सरकार ने अब तक 26,908 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार पिछले वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के बीच प्रतिदिन लगभग 2 हजार आवास पूरे किए गए। वर्तमान में भी प्रतिदिन 1600 से अधिक मकानों का निर्माण पूरा हो रहा है, जो देश में सबसे अधिक है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी की हत्या, शव श्मशान में दफनाए; एक सप्ताह बाद खुला डबल मर्डर का राज।

मुख्यमंत्री ने बताया सम्मान और सुरक्षा का आधार

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। उनके अनुसार यह केवल मकान निर्माण नहीं, बल्कि गरीबों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।

उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों तक आवास सुविधा पहुंचाने में मुख्यमंत्री के नेतृत्व और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts