Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7800 से ज्यादा रोजगार के अवसर

7 कंपनियों ने दिखाई रुचि, 4200 करोड़ के डेटा सेंटर समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर सहमति; मुख्यमंत्री साय बोले- मध्य भारत का लॉजिस्टिक हब बनेगा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि देश और विदेश से अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7800 से ज्यादा रोजगार के अवसर

RAIPUR NEWS छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को नई गति देने के उद्देश्य से हैदराबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हुआ। कार्यक्रम में सात प्रमुख कंपनियों ने कुल 9580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन निवेशों से प्रदेश में 7800 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में तेजी से उभर रहा है और निवेशकों के लिए राज्य में अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।

 

निवेशकों के लिए रेड कार्पेट नीति

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि देश और विदेश से अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। सरकार उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक सुविधाएं और त्वरित अनुमतियां उपलब्ध करा रही है।

 ये भी पढ़ें: CG NEWS: गरियाबंद के जंगल में नक्सलियों का डंप जखीरा बरामद, IED-UBGL राउंड समेत हथियार जब्त

मध्य भारत का लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति इसे मध्य भारत का लॉजिस्टिक हब बनाने के लिए उपयुक्त बनाती है। राज्य की सीमाएं सात राज्यों से जुड़ी हुई हैं, जिससे लगभग 60 करोड़ लोगों तक सीधी पहुंच संभव है। बेहतर रेलवे नेटवर्क, भारतमाला परियोजना, एयर कार्गो सुविधाएं और समृद्ध खनिज संसाधन निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।

 

4200 करोड़ का डेटा सेंटर बनेगा

 

कार्यक्रम में सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव हाइपरनेक्स्ट डेटा सेंटर लिमिटेड की ओर से आया। कंपनी 4200 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करेगी। यह भारत का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर कैंपस होगा। इस परियोजना से लगभग 250 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर की पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

 

सीमेंट क्षेत्र में भी बड़ा निवेश

 

फीग्रेड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने सीमेंट क्षेत्र में करीब 2912 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है। इस परियोजना से लगभग 4000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य कंपनियों ने भी विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की रुचि दिखाई है।

 

उद्योग मंत्री भी रहे मौजूद

 

इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी भाग लिया। उन्होंने निवेशकों को राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी तथा छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts