🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

sakti:धान घोटाले में गिरफ्तारी के बाद नया बवाल,आरोपी का कलेक्टर पर टॉयलेट साफ कराने का आरोप, प्रशासन ने बताया बदनाम करने की साजिश

सक्ती के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में 4200 क्विंटल धान की कमी का मामला, मिट्टी मिलाकर बोरियां तैयार करने का आरोप; शशिकांत महंत और श्यामा बाई गिरफ्तार,24 नवंबर 2025 की रात पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में प्रशासन को सूचना मिली थी कि धान की बोरियों में मिट्टी मिलाई जा रही है। सूचना के बाद जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में टीम ने देर रात केंद्र पहुंचकर जांच की।
Follow on Google News
धान घोटाले में गिरफ्तारी के बाद नया बवाल,आरोपी का कलेक्टर पर टॉयलेट साफ कराने का आरोप, प्रशासन ने बताया बदनाम करने की साजिश

रायपुर/सक्ती:  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सामने आए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के धान खरीदी घोटाले में मामला अब आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। धान खरीदी केंद्र से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में आरोपी संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो पर टॉयलेट साफ कराने का आरोप लगाया है। वहीं कलेक्टर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि घोटाले में एफआईआर होने के बाद आरोपी खुद को बचाने और प्रशासन को बदनाम करने के लिए वीडियो बना रहा है। इसी मामले में पुलिस ने 11 अगस्त को शशिकांत महंत और प्राधिकृत अधिकारी श्यामा बाई को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: Raipur: हरेली पर भूपेश का सियासी वार,56 इंच की छवि पर बच्चों ने कर दिया पलटवार, BJP सरकार पर संस्कृति मिटाने का आरोप

4200 क्विंटल धान की कमी से खुला मामला

24 नवंबर 2025 की रात पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में प्रशासन को सूचना मिली थी कि धान की बोरियों में मिट्टी मिलाई जा रही है। सूचना के बाद जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में टीम ने देर रात केंद्र पहुंचकर जांच की। प्रशासन के मुताबिक जांच के दौरान केंद्र में करीब 4200 क्विंटल धान की कमी सामने आई।

कमी छिपाने मिट्टी मिलाने का आरोप

जांच के दौरान आरोप लगाया गया कि धान की कमी को पूरा करने के लिए बोरियों में मिट्टी मिलाकर उन्हें आगे भेजने की तैयारी की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए थे। इसके बाद धान खरीदी केंद्र प्रभारी प्रकाश महंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: Ambikapur: असम में BSF जवान की संदिग्ध मौत से सनसनी, कैंप से लापता होने के बाद गांव के पास मिला शव

बाद में तीन और नाम जांच के घेरे में

शुरुआती एफआईआर में संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत, कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य और प्राधिकृत अधिकारी श्यामा बाई के नाम नहीं थे। बाद में जांच आगे बढ़ने पर इनकी भूमिका भी सामने आने की बात कही गई। 29 मई 2026 को सहकारिता विभाग की ओर से जारी पत्र में शशिकांत महंत, द्रोण प्रताप शांडिल्य और श्यामा बाई के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

11 अगस्त को दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में डभरा पुलिस ने 11 अगस्त 2026 को संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत और प्राधिकृत अधिकारी श्यामा बाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है और उसे फरार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Raipur: रामगोपाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ED दफ्तर घेरा,भूपेश बघेल बोले- सरकार लौटी तो सबका हिसाब होगा

वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

इसी बीच करीब तीन दिन पहले शशिकांत महंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो पर टॉयलेट साफ कराने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: बाल गृहों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, 156 गार्ड के खर्च पर केंद्र से मांगा जवाब

कलेक्टर का पलटवार

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि संबंधित व्यक्ति धान खरीदी घोटाले में आरोपी है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कलेक्टर के मुताबिक कार्रवाई से बचने और प्रशासन को बदनाम करने के उद्देश्य से आरोपी ने खुद वीडियो बनाया है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर जांच जारी है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts