🌤️
--Raipur, India

PlayBreaking News

Raipur:हरेली पर भूपेश का सियासी वार,56 इंच की छवि पर बच्चों ने कर दिया पलटवार, BJP सरकार पर संस्कृति मिटाने का आरोप

हरेली के बहाने भूपेश का बड़ा सियासी हमला—56 इंच’ की छवि पर बच्चों के पोस्ट का तंज, संस्कृति से लेकर संसद तक BJP को घेरा,रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले पर हरेली तिहार मनाया गया। भूपेश बघेल अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार खेती-किसानी में उपयोग होने वाले औजारों और पशुधन की पूजा-अर्चना की।
Follow on Google News
हरेली पर भूपेश का सियासी वार,56 इंच की छवि पर बच्चों ने कर दिया पलटवार, BJP सरकार पर संस्कृति मिटाने का आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर में हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने बंगले पर आयोजित हरेली कार्यक्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ पोस्ट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को लेकर भी तंज कसा।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: बाल गृहों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, 156 गार्ड के खर्च पर केंद्र से मांगा जवाब

हरेली पर भूपेश का ‘सियासी हल’: परंपरा के बहाने सरकार पर निशाना

रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले पर हरेली तिहार मनाया गया। भूपेश बघेल अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार खेती-किसानी में उपयोग होने वाले औजारों और पशुधन की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

हम नहीं कर पाए, बच्चों ने कर दिया 56 इंच वाले पोस्ट पर तंज

कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ जैसे पोस्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो काम वे लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बड़ी मुश्किल से ‘56 इंच का सीना’ होने की छवि बनाई गई थी, लेकिन बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया।

ये भी पढ़ें: Raipur: 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोकधुन, गेंड़ी और गौर मड़िया नृत्य से दिखेगी जनजातीय संस्कृति की ताकत

हरेली परंपरा से सरकार तक बघेल ने उठाए सवाल

भूपेश बघेल ने हरेली को छत्तीसगढ़ का पहला तिहार बताते हुए कहा कि यह पर्व किसान, खेती और प्रकृति से गहराई से जुड़ा है। इस दिन कृषि उपकरणों और पशुधन की पूजा की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपराओं और संस्कृति के साथ सरकार का रवैया बदल गया है। बघेल ने ‘महतारी’ की फोटो नहीं लगाने और विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार की ओर से बधाई नहीं दिए जाने का भी उल्लेख किया।

हजारों बच्चों पर गोली किसके आदेश से चली?’ संसद पर भी हमला

संसद में राहुल गांधी के प्रदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर भी बघेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि गृहमंत्री को सदन में आने से कौन रोक सकता है।बघेल ने आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि हजारों बच्चों पर गोली चलाई गई, AK-47 का इस्तेमाल हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने सवाल किया कि यह सब किसके आदेश पर हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसी मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं। बघेल के मुताबिक, यदि कार्रवाई का आदेश गृहमंत्री की ओर से दिया गया था तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Raipur: हरेली पर CM साय का देसी अंदाज,हल-नांगर की पूजा से CM हाउस में बिखरा छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का रंग

हरेली मंच से कांग्रेस का सियासी संदेश

हरेली तिहार के बहाने भूपेश बघेल ने एक साथ राज्य सरकार, केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दों को उठाया। कार्यक्रम में उन्होंने पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और त्योहार मनाया।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts