Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महासमुंद NH-53 पर दो ट्रकों में भीषण आग, देखते ही देखते धू-धूकर जले वाहन; चालक ने कूदकर बचाई जान

पिथौरा के लाखागढ़ के पास हादसा, चलते ट्रक के इंजन में लगी आग ने सड़क किनारे खड़े चावल लदे ट्रक को भी चपेट में लिया,तीन जगहों से बुलाए गए दमकल वाहनों ने बुझाई आग,महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में NH-53 पर लाखागढ़ के पास शनिवार रात दो ट्रकों में भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार, चावल से लदा एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था।
महासमुंद NH-53 पर दो ट्रकों में भीषण आग, देखते ही देखते धू-धूकर जले वाहन; चालक ने कूदकर बचाई जान

रायपुर/ महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात NH-53 पर लाखागढ़ के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। हादसे के दौरान एक ट्रक के चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चलते ट्रक में अचानक भड़की आग

पुलिस के अनुसार, लाखागढ़ के पास एक चावल से लदा ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पिथौरा की ओर से सरायपाली जा रहा दूसरा ट्रक वहां पहुंचा। इस ट्रक में दोना-पत्तल और राशन सामग्री लदी हुई थी। बताया जा रहा है कि खराब ट्रक के पास पहुंचते ही चलते ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

संबंधित खबर: डोंगरगढ़ में कार-स्कूटी की भीषण भिड़ंत, धू-धूकर जली कार; स्कूटी भी आग की चपेट में, मालिक की तलाश

एक ट्रक से दूसरे वाहन तक पहुंची लपटें

इंजन से शुरू हुई आग तेजी से फैलती चली गई और पास में खड़े चावल से लदे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग की तेज लपटों से घिर गए। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों वाहन देखते ही देखते जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

चालक ने कूदकर बचाई जान

आग लगते ही ट्रक चालक ने स्थिति की गंभीरता को भांप लिया और समय रहते वाहन से बाहर कूद गया। इस वजह से उसकी जान बच गई। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

संबंधित खबर: उज्जैन : चलते ट्रक में आग लगने से 13 गोवंश जिंदा जले, ड्राइवर मौके से फरार

तीन इलाकों से पहुंची दमकल की गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर नियंत्रण पाने के लिए महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली से दमकल वाहनों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों में लगी आग पर काबू पाया।

आग लगने की वजह अब भी साफ नहीं

फिलहाल दोनों वाहनों में आग लगने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी में चलते ट्रक के इंजन से आग शुरू होने की बात सामने आई है। पिथौरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबर: Umaria News : उमरिया में चलते ट्रक में आग, किराने के सामान से भरा था, लाखों रु के नुकसान की आशंका

NH-53 पर हादसे से मचा हड़कंप

NH-53 जैसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों में एक साथ आग लगने की घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts